Advertisement

टीवी

Actress Suffered Miscarriages: 2 मिसकैरेज झेले, दर्द सहकर भरी सूनी गोद, बच्चे की खातिर एक्ट्रेस ने दांव पर लगाया करियर

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 02 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 2:30 PM IST
  • 1/8

रावी गुप्ता टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं. उन्होंने आइकॉनिक सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में दामिनी का किरदार निभाकर घर-घर में खास पहचान बनाई. 
 

  • 2/8

अब 'जूम' संग खास बातचीत में एक्ट्रेस ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज खोले हैं. एक्ट्रेस ने अपने करियर ब्रेक और मिसकैरेज पर भी खुलकर बात की. 

  • 3/8

रावी गुप्ता ने बताया कि बेटे अगस्त्य को जन्म देने से पहले उनका दो बार मिसकैरेज हो गया था. एक्ट्रेस ने बताया कि वो उनके लिए काफी डरावना और दर्दनाक वक्त था. 

Advertisement
  • 4/8

एक्ट्रेस रावी गुप्ता बोलीं- मैंने सोच-समझकर करियर से ब्रेक नहीं लिया था. हम बच्चे के लिए कोशिश कर रहे थे. उस समय मैं काफी स्ट्रगल कर रही थी...मेरे कुछ मिसकैरेज हुए थे. वो समय बहुत ही दर्दनाक था. 

  • 5/8

'मैं इमोशनली बहुत कुछ झेल रही थी. मैंने काम लेना बंद कर दिया था. उस वक्त मेरा कुछ भी करने का मन नहीं करता था.'
 

  • 6/8

रावी ने बताया कि बाद में वो प्रेग्नेंट हो गई थीं और दो मिसकैरेज के बाद उन्होंने अपने पहले बच्चे का वेलकम किया था. बेटे के जन्म के बाद उन्होंने काम से दूरी बना ली थी, क्योंकि वो पूरा ध्यान अपने बेटे की परवरिश पर लगाना चाहती थीं. 

Advertisement
  • 7/8

रावी गुप्ता ने ये भी खुलासा किया कि जब वो ब्रेक पर थीं, तब उन्हें कई ऑफर मिले थे. हालांकि, वो किसी भी एक्टिंग प्रोजेक्ट को साइन करने को लेकर हिचकिचा रही थीं. उन्होंने ये भी बताया कि उनके पति ने उन्हें 'नागिन 5' में चंद्रकला सिंघानिया का किरदार निभाने के लिए इंस्पायर किया था. 
 

  • 8/8

वर्क फ्रंट की बात करें तो रावी गुप्ता 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'नागिन 5', 'अदालत', 'रावण',  'विरासत' और 'तुम्हारी दिशा' जैसे कई पॉपुलर शोज में काम कर चुकी हैं. 

 

(Photos Credit: Instagram @raaveegupta)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement