कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने इस साल भी धूमधाम से गणपति पूजा की. पूरी फैमिली ने बप्पा का आशीर्वाद लिया.
Photo: Instagram @ginnichatrath
जैस्मिन भसीन ने इंस्टा पर गणेशोत्सव की नई तस्वीरें शेयर की हैं. इनमें वो बप्पा का आशीर्वाद लेती दिखीं. फोटोज में कपिल की फैमिली भी नजर आई.
Photo: Instagram @jasminbhasin2806
कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी चतरथ अपने दोनों बच्चों संग पोज दे रही हैं. साथ में भारती सिंह और जैस्मिन भी खड़ी हैं.
Photo: Instagram @ginnichatrath
सबने मिलकर बप्पा का आशीर्वाद लिया. फोटो में गिन्नी और दोनों बच्चे ब्लू कलर के आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे.
Photo: Instagram @ginnichatrath
गिन्नी ने ब्लू सूट कैरी किया. उनके बेटे ने ब्लू कुर्ता और पायजामा पहना, वहीं बेटी ब्लू कलर के लहंगे में क्यूट लगी.
Photo: Instagram @jasminbhasin2806
कपिल के दोनों बच्चों को देखकर फैंस खुश हो गए हैं. उनका कहना है वो काफी बड़े हो गए हैं.
Photo: Instagram @ginnichatrath
फैंस के मुताबिक, कपिल की बेटी अनायरा अपने पापा जैसी दिखती है. दोनों की शक्ल काफी हद तक मैच होती है. वहीं बेटा गिन्नी पर गया है.
Photo: Instagram @ginnichatrath
कपिल के बेटे का नाम त्रिशान है. 2021 में उसका जन्म हुआ था. वहीं अनायरा 2019 में पैदा हुई थी.
Photo: Instagram @ginnichatrath
कपल अक्सर इंस्टा पर बच्चों की फोटो पोस्ट करता रहता है. यूजर्स स्टारकिड की क्यूटनेस पर फिदा हो रहे हैं.
Photo: Instagram @ginnichatrath
कपिल और गिन्नी शोबिज के पावर कपल में शुमार किए जाते हैं. उन्होंने 2018 में शादी की थी. उनकी जोड़ी फैंस की फेवरेट है.
Photo: Instagram @ginnichatrath