Advertisement

टीवी

इतने बड़े हुए कपिल शर्मा के बच्चे, लहंगे में दिखी बेटी, मां गिन्नी की हूबहू कॉपी है बेटा

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 27 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 3:10 PM IST
  • 1/9

देशभर में राम नवमी की धूम है. स्टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा ने घर पर अष्टमी पूजन किया. उन्होंने कंचक पूजन का वीडियो इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है.
 

Photo: Instagram @kapilsharma
 

  • 2/9

वीडियो में सभी कन्याएं जमीन पर बैठी हैं. उनके साथ कपिल शर्मा के बेटा-बेटी भी बैठे हुए हैं. कपिल बच्चों की पूजा कर रहे हैं.
 

Photo: Instagram @kapilsharma
 

  • 3/9

कपल अपनी बेटी अनायरा को कलावा बांध रहे हैं. टीवी पर माता रानी के गाने चल रहे हैं. सभी बच्चे तालियां बजाते हुए भक्ति में रमे हुए दिखे.
 

Photo: Instagram @kapilsharma
 

Advertisement
  • 4/9

माता की चौकी के सामने कपिल की पत्नी गिन्नी बैठी हैं. वो भी माता रानी की भक्ति में लीन हैं. सूट सलवार में सजी धजी गिन्नी आरती बोल रही हैं, घंटी बजा रही हैं.
 

Photo: Instagram @kapilsharma
 

  • 5/9

इस वीडियो को देख लोगों ने नोटिस किया कि कपिल के बच्चे कितने बड़े हो गए हैं. कपिल की बेटी अनायरा लहंगा चोली पहने बैठी हैं.
 

Photo: Instagram @kapilsharma
 

  • 6/9

अनायरा के बाल काफी लंबे हैं. लहंगे के साथ स्टारकिड ने चू़ड़ी भी पहनी है. माथे पर बिंदी लगा रखी है. गिन्नी की क्यूटनेस पर फैंस फिदा हो रहे हैं.
 

Photo: Instagram @kapilsharma
 

Advertisement
  • 7/9

यूजर्स का कहना है कि वो बिल्कुल अपने पापा की कार्बन कॉपी हैं. वहीं कपिल का बेटा त्रिशान भी बड़ा हो गया है. बेटा मां गिन्नी की तरह दिखता है. 
 

Photo: Instagram @kapilsharma
 

  • 8/9

कपिल के बच्चों के चेहरे पर दिखी मासूमियत की लोगों ने तारीफ की है. कॉमेडियन बच्चों को लाइमलाइट से दूर रखते हैं. पब्लिकली बच्चों संग कम दिखते हैं.
 

Photo: Instagram @kapilsharma
 

  • 9/9

कपिल की बेटी अनायरा 2019 में पैदा हुई थीं. वहीं बेटा त्रिशान 2021 में दुनिया में आया था. भाई-बहनों के बीच बेशुमार प्यार है. उनकी झलक देख फैंस का दिन बन गया है.
 

Photo: Instagram @kapilsharma
 

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement