Advertisement

टीवी

10 रुपये की फ‍िटकरी से करोड़ों कमा रही एक्ट्रेस, प्रेग्नेंसी के दर्द से आया बिजनेस आइड‍िया

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली ,
  • 16 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:25 AM IST
  • 1/9

टेलीविजन की कई एक्ट्रेस हैं जो छोटे पर्दे पर काम करने के बाद आज करोड़ों का बिजनेस संभाल रही हैं. इन्हीं में से एक 'बालिका वधू'  फेम नेहा मर्दा हैं. शो में उन्होंने गहना का रोल निभाया था. 
 

  • 2/9

नेहा मर्दा अब एक्ट्रेस से बिजनेसवुमन बन चुकी हैं. वो फिटकरी बेस्ड अंडरआर्म रोल-ऑन की कंपनी चलाती हैं. जानकर हैरानी होगी कि उन्होंने अंडरआर्म रोल-ऑन का बिजनेस महज 10 रुपये की फिटकरी से शुरू किया था. 
 

  • 3/9

एक्ट्रेस ने शार्क टैंक इंडिया में अपने बिजनेस की पिच रखी थी. बिजनेस आइडिया रिवील करते हुए उन्होंने बताया कि मेरी प्रेग्नेंसी के बाद मैंने महसूस किया कि मेरी बॉडी से अजीब सी बदबू आने लगी. 

Advertisement
  • 4/9

नेहा कहती हैं कि मैंने मार्केट में हर ऑर्गेनिक चीज ढूंढ़ी, लेकिन नहीं मिली. फिर मैं डियोडोरेंट यूज करती रही, क्योंकि मेरे पास ऑप्शन नहीं था. एक एक्टर और पब्लिक फिगर होने के नाते ये मेरे लिए बहुत ही इरिटेटिंग था. ये इतनी बड़ी चीज है, लेकिन इस पर कोई बात नहीं करना चाहता. 

  • 5/9

नेहा ने बताया कि 10 महीने के अंदर उनके ब्रांड ने 2 लाख ग्राहक जुटा लिए हैं. हर महीने की कमाई 2 करोड़ है. उनकी कंपनी हर दिन आगे बढ़ रही है. 

  • 6/9

नेहा ने बताया ने उनके ब्रांड के इंस्टाग्राम पेज पर भी ऑर्गेनिक व्यूज आते हैं, जो कि 24.5 मिलियन हैं. एक्ट्रेस की पिच सुनने के बाद शार्क अमन और अनुपम मित्तल ने उन्हें एक परसेंट इक्विटी पर 1.8 करोड़ की डील ऑफर की, जो उन्होंने खुशी-खुशी स्वीकार भी की. 

Advertisement
  • 7/9

नेहा मर्दा ने ये बिजनेस अपने भाई और पति राहुल के साथ शुरू किया है. उन्होंने मार्केट में बिकने वाली सस्ती फिटकरी को क्रिस्टल फार्म में बदलकर रोल ऑन बनाया. 

  • 8/9

बिजनेस शुरू करने से पहले उन्होंने इस पर तीन साल तक रिसर्च की. एक्ट्रेस का डियोडोरेंट सिर्फ शरीर की बदबू नहीं मिटाता था, बल्कि बैक्टेरिया से भी लड़ता था. 

  • 9/9

अच्छा प्रोडक्ट बनाने के लिए नेहा को इसके प्राइस बढ़ाने पड़े. रोल ऑन 99 रुपये से 999 रुपये का हो गया. लोगों ने दाम बढ़ाने पर ट्रोल किया, लेकिन फिर उन्होंने अपनी कहानी सुनाई और लोगों को समझ आया कि प्रोडक्ट के दाम हाई क्यों हैं. इसके बाद मार्केट में नेहा के प्रोडक्ट की डिमांड हुई और उन्होंने 10 महीने में 14 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर डाला.
 

All Photos: Instagram @nehamarda

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement