ईशा सिंह ने 2015 में इश्क का रंग सफेद पिया शो से टेलीविजन डेब्यू किया था. इन 11 सालों में वो टीवी की बड़ी एक्ट्रेस बन चुकी हैं.
एकता कपूर ने ईशा सिंह को नागिन 7 में भी बड़ा मौका दिया था, जिसमें उनके किरदार को खूब पसंद किया गया.
हाल ही में एक्ट्रेस पारस छाबड़ा के शो पर पहुंचीं, जहां उन्होंने शिव भक्ति होने का जिक्र किया.
पारस छाबड़ा के शो में उन्होंने कहा कि मैंने ये बात किसी को नहीं बताई है. 4 साल पहले मैं हार्डकोर नॉनवेजिटियर थी. मैं बहुत ज्यादा नॉनवेज खाती थी.
ईशा ने कहा कि नॉनवेज खाने में कुछ गलत नहीं है. सबकी अपनी मर्जी होती है.
एक बार मैंने महाशिवरात्रि अटेंड की. उससे पहले मैंने कभी महाशिवरात्रि नहीं देखी. अगले दिन पता नहीं क्या हुआ नॉनवेज खाने का मन नहीं हुआ.
एक्ट्रेस कहती हैं कि जब मैंने कहा कि मेरा नॉनवेज खाने का मन नहीं हो रहा है, तो मम्मी ने कहा कि ऐसे कैसे हुआ. वो हैरान थीं.
मैं कश्मीर में शूट कर रही थी. वहां नॉनवेज आया मैंने मुंह में निवाला लिया, मुझे खाया ही नहीं गया. मैंने फिर ट्रॉय किया मुझसे खाया ही नहीं गया. आज पांच साल हो गए मैंने नॉनवेज नहीं टच किया है.' ईशा ने कहा कि वो शिव भक्त हैं और हर मुश्किल में भगवान ने उनका साथ दिया है.
Photo: Instagram @eishasingh