दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया पेरेंट क्लब में शामिल हो चुके हैं. 42 की उम्र में एक्ट्रेस जुड़वा बेटों की मां बनी. शादी के 10 साल बाद उनकी झोली खुशियों से भर चुकी है.
खुशी के मौके पर कपल के घर किन्नर आए और बेटों को आशीर्वाद दिया. असल में विवेक ने यूट्यूब पर नया व्लॉग शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके घर किन्नर आए हैं.
विवेक कहते हैं कि आज हमारे घर मेहमान आए हैं. फिर उन्होंने घर आए किन्नरों से मिलवाया. विवेक ने बताया कि ये लोग बेटों के जन्म के समय भी आए थे, लेकिन उस दिन हम बिजी थे.
उन्होंने कहा कि हमने इन्हें मैसेज भिजवा दिया था कि आप 8 दिन बाद आना. ये लोग 8 दिन बाद घर आए हैं. जैसा हमें बताया गया था, ये लोग बहुत शांत हैं.
इसके बाद किन्नरों ने दिव्यांका और विवेक के बच्चों के लिए पूजा की और उन्हें आशीर्वाद दिया. खुशी के मौके पर किन्नरों ने ढोलक बजाई, डांस किया.
बच्चों के मम्मी-पापा ने भी किन्नरों के साथ जमकर डांस किया. घर पर खुशी का माहौल हो गया. ऐसा लगा कि बस इन्हें किसी की नजर ना लगे.
किन्नरों ने दिव्यांका को जल्दी ठीक कर काम पर लौटेने का आशीर्वाद दिया. विवेक ने भी उनसे आशीर्वाद मांगा. इस दौरान थोड़ा मस्ती मजाक भी चला.
दिव्यांका और विवेक ने जिस सम्मान के साथ किन्नरों का स्वागत किया, उनके संस्कारों पर फैन्स फिदा हो गए हैं. फैन्स का कहना कि अमीर होकर भी ये दोनों जमीन से जुड़े हुए हैं.