दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया शादी के 10 साल बाद पेरेंट्स बनने वाले हैं. 41 साल की उम्र में एक्ट्रेस मां बनने जा रही हैं. पहले बच्चे के वेलकम के लिए कपल एक्साइटेड है.
Photo: Instagram @divyankatripathidahiya
विवेक ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में बड़ा चैलेंज लिया है. एक्टर ने पेट पर तरबूज बांधकर 1 पूरा दिन यानी 24 घंटे रहने का फैसला किया. सारे काम खुद से किए. दिव्यांका ने उनके सामने ये चैलेंज रखते हुए 2 शर्तें रखीं.
Photo: Instagram @divyankatripathidahiya
पहला ये कि विवेक को कोई शॉर्टकट नहीं लेना है. किसी और से कोई काम नहीं करवाना है. दूसरी शर्त ये है कि दिव्यांका के कहने तक तरबूज पेट से बांधे हुए रखना है.
Photo: Screengrab
दिव्यांका ने पति को बताया कि वो प्रेगेंसी में हैवी पेट के साथ कितनी मुश्किलों का सामना कर रही हैं. विवेक ने फेक बेबी बंप के साथ डांस और योगा किया.
Photo: Screengrab
एक्ट्रेस ने पति से फीते वाले शूज पहनने को कहा. ऐसा करने में विवेक के पसीने छूट गए. वो सुपरमार्केट गए. वो भी मान गए कि प्रेग्नेंसी में बेबी बंप के साथ काफी दिक्कत होती है.
Photo: Instagram @divyankatripathidahiya
विवेक फेक बेबी बंप के साथ सुपरमार्केट गए. एक्टर को देखकर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे. उन्हें गाड़ी में बैठने और उठने में परेशानी हुई. उन्होंने कहा कि उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है.
Photo: Screengrab
विवेक ने 24 घंटे से पहले ही तरबूज को पेट से हटाकर साइड किया. दिव्यांका ने मस्ती में कहा- हे भगवान, बच्चा नहीं, तरबूज हुआ है.
Photo: Screengrab
एक्टर ने कहा वो पूरा दिन ये चैलेंज कर लेते. लेकिन तरबूज पेट पर इतनी टाइट बांधा हुआ था कि उनके सारे ऑर्गन अंदर दब गए थे. वो आज टॉर्चर से मर जाते.
Photo: Screengrab
अंत में दिव्यांका ने पति पर प्यार लुटाया. उन्होंने कहा कि वो विवेक पर गर्व करती हैं. एक्टर ने कहा कि प्रेग्नेंसी टफ होती है. सारी चीजें मुश्किल हो जाती हैं.
Photo: Instagram @divyankatripathidahiya