Advertisement

टीवी

दूसरे धर्म में शादी करने पर ट्रोल हुई थीं देवोलीना, हेटर्स को दोस्त का जवाब- फर्क नहीं पड़ता

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली ,
  • 15 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:34 AM IST
  • 1/8

'साथ निभाना साथिया' फेम देवोलीना भट्टाचार्जी टेलीविजन की लोकप्रिय एक्ट्रेसेस में से एक हैं. मां बनने के बाद उन्होंने काम से ब्रेक लिया हुआ है. 

  • 2/8

देवोलीना उन एक्ट्रेसेस में से हैं, जिन्होंने प्यार में धर्म नहीं देखा. एक्ट्रेस ने मजहब की दीवार तोड़कर दूसरे धर्म में शादी रचाई.

  • 3/8

2022 में देवोलीना, शाहनवाज शेख संग शादी के बंधन में बंधी थीं, जिसके लिए उन्हें काफी ट्रोल किया गया. 
 

Advertisement
  • 4/8

सिर्फ शादी ही नहीं देवोलीना जब मां बनीं, तो उनके बेटे के रंग-रूप पर भी टिप्पणी की गई. इस तरह से वो अकसर ट्रोलिंग का शिकार होती रहती हैं.

  • 5/8

देवोलीना भट्टाचार्जी कई बार हेटर्स की क्लास लगा चुकी हैं. अब उनके को-एक्टर और दोस्त मोहम्मद नाजिम ने एक्ट्रेस को लेकर अपनी राय रखी है. 

  • 6/8

फिल्म विंडो संग बातचीत में उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि देवोलीना को ये सोचना चाहिए कि आप बहुत खुशकिस्मत हो. लोग आपके लिए इतना वक्त निकाल रहे हैं. 

Advertisement
  • 7/8

एक्टर ने आगे कहा कि लोग वक्त निकालकर आपको मैसेज कर रहे हैं ये बहुत बड़ी बात है. मुझे तो फर्क नहीं पड़ता. मैं इन्हें कभी सीरियस नहीं लेता. 

  • 8/8

एक्टर ने कहा कि मैं कभी ट्रोर्ल्स को जवाब नहीं देता. जब मुझे पता ही नहीं है कि सामने वाला लड़का है, लड़की है या फिर फेक है, तो मैं उसे क्या जवाब दूं. 

Photo: Instagram @devoleena

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement