Advertisement

टीवी

एक ऑडिशन से छाया-जिम्मेदारी के बोझ तले छोड़ना पड़ा डांस, कहां गायब ये 'डांस इंडिया डांस' कंटेस्टेंट?

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 03 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:53 PM IST
  • 1/8

जी टीवी का डांसिंग रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' कई लोगों को आज शौहरत दिला चुका है. मगर उनमें से कुछ ऐसे भी होते हैं, जो कामयाबी की सीढ़ी नहीं चढ़ पाते.

Photo: Social Media

  • 2/8

श्यामनाथ गोस्वामी डांस इंडिया डांस शो के उन कंटेस्टेंट्स में से एक है, जिन्हें ना चाहते हुए भी अपने पैशन को छोड़कर घर संभालने की जिम्मेदारी उठानी पड़ी. वो सीजन 4 में बतौर कंटेस्टेंट आए थे, जिनकी ऑडिशन क्लिप बड़ी वायरल हुई थी. लेकिन उन्हें शो में आगे बढ़ने का मौका नहीं मिला था. 

Photo: Screengrab

  • 3/8

श्यामनाथ गोस्वामी हैदराबाद में रहकर एक छोटी सी समोसा-कचोड़ी की ठेली चलाते हैं, जिससे उनका घर भी चलता है. परिवार में हुई एक त्रासदी के बाद, उन्हें अपना पैशन छोड़ना पड़ा.

Photo: Instagram @shyamnathgoswami_official

Advertisement
  • 4/8

श्यामनाथ ने ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे से हालिया बातचीत के दौरान बताया कि उनकी जिंदगी काफी गरीबी में बीती. जिस ठेले पर वो काम करते हैं, कभी वो उनके पिता की होती थी. वो एक कमरे जितने घर में रहते थे. श्यामनाथ बचपन से ही अपने पिता के काम में हाथ बंटाया करते थे.

Photo: Instagram @shyamnathgoswami_official

  • 5/8

श्याम नाथ ने बताया कि उन्होंने टीवी के जरिए डांस इंडिया डांस शो पहली बार देखा था. उसके बाद से उनके भी मन में डांसर बनने का सपना जागा और वो रोज रात 2 बजे तक डांस प्रैक्टिस करते थे. स्कूल से आने के बाद, वो साइबर कैफे जाकर यूट्यूब पर डांस वीडियोज देखते थे. 

Photo: Instagram @shyamnathgoswami_official

  • 6/8

श्याम नाथ ने आगे बताया कि उन्होंने हैदराबाद में डांस इंडिया डांस शो का ऑडिशन दिया था. वहां से वो सेलेक्ट होकर मुंबई टीवी ऑडिशन देने पहुंचे. मगर उस शहर में जाकर उन्हें काफी नुकसान झेलना पड़ा. उन्हें स्टेशन पर सोना पड़ा और काफी तकलीफ उठानी पड़ी. जबतक उनके ऑडिशन की बारी आई, वो थक चुके थे. इसलिए जज ने भी उन्हें आगे के लिए सेलेक्ट नहीं किया. 

Photo: Instagram @shyamnathgoswami_official

Advertisement
  • 7/8

हालांकि जनता को उनका ऑडिशन काफी पसंद आया, जो देखते ही देखते काफी वायरल हुआ. श्याम नाथ गोस्वामी का कहना था कि पब्लिक डिमांड पर उन्हें वापस बुलाया गया था. उनका एपिसोड भी शूट हुआ, लेकिन कभी टीवी पर नहीं आया. जब वो घर वापस गए, तो उनके बड़े भाई का निधन हो चुका था. घर की पूरी जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई थी. 

Photo: Instagram @shyamnathgoswami_official

  • 8/8

श्याम को इसके बाद समोसा-कचोड़ी बेचकर ही गुजारा करना पड़ा. उन्हें अपना काम संभालते हुए 12 साल हो चुके हैं. हालांकि उन्होंने जिंदगी से कोई उम्मीद नहीं छोड़ी है. वो अब भी मानते हैं कि उन्हें एक और मौका जरूर मिलेगा, जिससे उनकी किस्मत फिर से बदल सकती है.

Photo: Instagram @shyamnathgoswami_official

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement