Advertisement

टीवी

टीवी पर बने अपराधी-पुलिस ऑफिसर, असल जिंदगी में कौन हैं क्राइम पेट्रोल के ये सितारे

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 20 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:39 PM IST
  • 1/8

सोनी टीवी पर क्राइम पेट्रोल नाम से एक धारावाहिक हर रात आया करता है, जिसमें असली क्राइम स्टोरी पर बेस्ड एपिसोड बनाकर जनता को सावधान और सतर्क किया जाता है. 

Photo: IMDb

  • 2/8

 इस शो को अनूप सोनी होस्ट करते हैं, जो हमें हर एपिसोड में नजर आते हैं. मगर उनके अलावा जो एक्टर्स क्राइम सीन्स करते नजर आते हैं, उन्हें शायद बड़े कम लोग जानते होंगे. आज हम आपको क्राइम पेट्रोल शो के कुछ बेहद पॉपुलर चेहरों से रूबरू कराएंगे.

Photo: Instagram @anupsoni3

  • 3/8

क्राइम पेट्रोल में पुलिसवाले के रोल में एक्टर निस्सार खान कई बार नजर आ चुके हैं. उन्होंने इसके अलावा कई सारे टीवी ऐड्स-सीरियल्स में छोटे-मोटे रोल्स भी किए हैं.  

Photo: Instagram @nissar_khan_official

Advertisement
  • 4/8

संजीव त्यागी भी कई बार क्राइम पेट्रोल शो में बतौर पुलिस इंस्पेक्टर दिख चुके हैं, जिन्हें कई बार क्राइम केस को सॉल्व करते देखा गया है. इस शो के अलावा उन्होंने कई वेब शोज में भी पुलिस वाले का रोल निभाया है.

Photo: Instagram @sanjeevtyaagi

  • 5/8

टीवी एक्ट्रेस गीतांजलि मिश्रा को &टीवी के शो हप्पू की उलटन पलटन में देखा जा चुका है. मगर उन्होंने भी क्राइम पेट्रोल टीवी शो के कई एपिसोड में अलग-अलग किरदार निभाए हैं. कभी वो एक पुलिस के गेटअप में दिखीं, तो कभी उन्हें पत्नी या कामवाली बाई के रोल में देखा गया.

Photo: IMDb

  • 6/8

एक्टर गुलशन पांडे ने भी क्राइम पेट्रोल में पुलिस वाले से लेकर एक आम इंसान का रोल भी निभाया है. उन्हें शो में तबसे देखा गया है, जबसे शुरुआत हुई है. 

Photo: Instagram @gulshanpandeyofficial_

Advertisement
  • 7/8

एक्ट्रेस मानसी जैन ने भी क्राइम पेट्रोल के कई एपिसोड्स में काम किया है. वो ज्यादातर गुनाह करने वाले रोल्स में दिखीं, जिसमें उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया.

Photo: Instagram @mansii.jain1

  • 8/8

मराठी एक्ट्रेस सोनाक्षी मोरे ने भी क्राइम पेट्रोल के कई एपिसोड्स में एक्टिंग की है. उनकी मासूमियत वाली एक्टिंग लोगों को आज भी याद आती है. 

Photo: instagram @sonakshi_more_official

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement