इन दिनों भोजपुरी-टेलीविजन एक्ट्रेस संभावना सेठ की खुशियां सातवें आसमान पर हैं. संभावना सेरोगेसी से जुड़वा बच्चों की मां बन गई हैं.
सेरोगेसी से संभावना को एक बेटा और एक बेटी हुई. इसके साथ ही उनका और अविनाश द्विवेदा का परिवार पूरा हो गया. हर कोई उनकी खुशी में खुश दिखा.
दो बच्चों की मां बनने के बाद संभावना घर और सोशल लाइफ दोनों मैनेज कर रही हैं. 26 जून को उन्होंने इंडियन क्रिकेटर शिवम दुबे का बर्थडे का सेलिब्रेट किया.
संभावना ने इंस्टाग्राम पर शिवम के बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की हैं. फोटोज में संभावना और अविनाश, शिवम के परिवार के साथ जन्मदिन का जश्न मनाते दिख रहे हैं.
तस्वीर में क्रिकेटर अविनाश और संभावना के साथ खुशी बांटते दिखे. शिवम के बर्थडे के लिए गोल्डन और सिल्वर कलर के बैलून से सजावट की गई थी.
संभावना ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा कि हैप्पी बर्थडे भाई शिवम दुबे, इंडिया को गर्व महसूस कराते रहो. बर्थडे फोटोज में वो बेहद खुश दिखीं.
शिवम दुबे ने संभावना की पोस्ट पर जवाब देते हुए लिखा कि शुक्रिया दी. इससे पता चल रहा है कि दोनों का बॉन्ड रियल भाई-बहन से कम नहीं है,
बता दें कि शिवम दुबे की बात करें, तो 16 जुलाई 2021 को उन्होंने हिंदू-मुस्लिम रीति-रिवाज से अंजुम खान से शादी की थी. शादी से पहले दोनों ने काफी वक्त एक-दूसरे को डेट किया था.
All Photos: Instagram @shivam dube/@sambhavnasethofficial