Advertisement

टीवी

'बालिका वधू' एक्ट्रेस ने गुपचुप की सगाई, मंगेतर की बाहों में हुई रोमांटिक, शादी से पहले झूमा कपल

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 26 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:10 PM IST
  • 1/10

टीवी एक्ट्रेस और कंटेंट क्रिएटर शिव शक्ति अपनी लाइफ के बेस्ट फेज में हैं. उन्होंने फैंस संग गुडन्यूज शेयर की है. एक्ट्रेस की शादी होने वाली है. 
 

  • 2/10

शिव शक्ति ने इंस्टा पर सगाई की फोटोज पोस्ट की हैं. इसमें वो अपने मंगेतर संग नजर आ रही हैं. दोनों की रोमांटिक फोटोज वायरल हैं.
 

  • 3/10

शक्ति और उनके मंगेतर ने अपनी रिंग फ्लॉन्ट की है. दोनों एक दूसरे के प्यार में डूबे हुए हैं. फैंस ने कपल को ढेर सारी मुबारकबाद दी है. 
 

Advertisement
  • 4/10

उनकी ये सगाई किसी ड्रीमी प्लेस पर हुई है. एक्ट्रेस ने व्हाइट कलर की स्टनिंग ड्रेस पहनी है. वो मंगेतर को बांहों में लिए हुए हैं.
 

  • 5/10

तस्वीरों में दोनों कभी डांस करते, कभी जश्न में डूबे दिखते. कभी एक दूसरे की बांहों में खोए नजर आए. फैंस ने उनकी केमिस्ट्री को दमदार बताया है.
 

  • 6/10

एक वीडियो है जिसमें दोनों भाग रहे हैं. कपल एक दूसरे के प्यार में डूबा हुआ है. उनकी खुशी और चेहरे की रौनक देखकर फैंस का मानना है वो मेड फॉर ईच अदर कपल हैं.
 

Advertisement
  • 7/10

शिव ने कैप्शन में लिखा- उसका सबसे बेहतरीन फैसला. प्लीज कोई हमें नजर मत लगाना. यूजर्स कपल को साथ देखकर खुश हैं. 
 

  • 8/10

शिव शक्ति ने फोटोज में मंगेतर का चेहरा क्लियरली नहीं दिखाया है. बस उनकी हल्की सी झलक देखने को मिलती है. मंगेतर की पहचान एक्ट्रेस ने छिपाई है.
 

  • 9/10

शिव शक्ति को फैंस ने सबकी लाडली बेबो, अफसर बिटिया, बालिका वधू, उतरन जैसे शोज में देखा है. उनकी मासूमियत ने फैंस का दिल जीता. वो ब्यूटी और लाइफस्टाइल कंटेंट पर वीडियो भी बनाती हैं.
 

Advertisement
  • 10/10

All Photos: Instagram @iamshivshakti
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement