Advertisement

टीवी

कहां हैं 'बाल‍िका वधू' शो के बींदणी-छोरे, ये 3 सितारे दुनिया में नहीं, एक ने किया था सुसाइड

aajtak.in
  • नई दिल्ली ,
  • 15 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 7:50 AM IST
  • 1/13

 'बाल‍िका वधू' टेलीविजन के लोकप्रिय और यादगार शो में से एक है. शो की कहानी राजस्थान में होने वाले बाल विवाह पर आधारित थी. 2008 में शुरू हुआ ये शो 2016 तक चला था. इस सीरियल को छोटे पर्दे के दर्शकों ने बेशुमार प्यार दिया. यही वजह है, जो आज तक ना तो लोग इस शो को भूल पाए हैं और ना ही इसकी स्टारकास्ट को. जानते हैं कि टीवी के पॉपुलर शो के बींदणी-छोरे अब कहां हैं.

PHOTO: Screengrab  

  • 2/13

अविका गौर ने 'बाल‍िका वधू' में छोटी आनंदी का किरदार निभाया था. अविका ने अपने रोल को इस तरह निभाया कि लोग उन्हें आज भी आनंदी के नाम से जानते हैं. छोटी आनंदी अब बड़ी हो गई है और टेलीविजन-यूट्यूब की दुनिया में एक्टिव है.

PHOTO: Instagram @avikagor 

  • 3/13

अविका की तरह अविनाश मुखर्जी ने अभी बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट 'बालिका वधू' सीरियल से खूब शोहरत हासिल की.'बालिका वधू' में उन्हें जगिया के रोल में खूब पसंद किया गया. इसके बाद वो गुमराह, शक्ति और ससुराल सिमर 2 जैसे शोज में नजर आ चुके हैं. अविनाश सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं. 

PHOTO: Instagram @avinashmukherjee_

Advertisement
  • 4/13

तोरल रसपुत्र ने 'बालिका वधू' में आनंदी का किरदार निभाया था. वो तीन साल तक शो का हिस्सा रहीं.  तोरल टेलीविजन की सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं. 2024 में उन्हें डोरी सीरियल में देखा गया था. पिछले एक साल से वो टेलीविजन से दूरी बनाए हुए हैं. 

PHOTO: Instagram @toral_rasputra

  • 5/13

शशांक व्यास ने 'बालिका वधू' में डॉक्टर जगदीश का रोल अदा किया था. शो में उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया. 2024 में उन्हें शक्ति सीरियल में देखा गया था. टीवी के अलावा वो ओटीटी शोज और फिल्मों में भी एक्टिव हैं.

PHOTO: Instagram @ishashankvyas 

  • 6/13

पॉपुलर डेली सोप में सिद्धार्थ शुक्ला ने शिवराज अलोक शेखर का रोल निभाया था. शो से सिद्धार्थ की लोकप्रियता आसमान छूने लगी थी. अपनी एक्टिंग और लुक्स से सबको दीवाना बनाने वाले सिद्धार्थ शुक्ला ने 2021 में दुनिया को अलविदा कह दिया था. 40 की उम्र में हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया था.

PHOTO: Social Media 

Advertisement
  • 7/13

विभा आनंद ने सगुना का रोल निभाया था. विभा ने शो में अपने किरदार को इतनी बखूबी से निभाया कि लोगों के दिलों में खास पहचान बना ली. एक्ट्रेस ने टीवी शोज के अलावा फिल्मों और शॉर्ट फिल्मों में काम किया है. पिछले चार सालों से वो किसी नए प्रोजेक्ट में नजर नहीं आई हैं. 

PHOTO: veebha_anand

  • 8/13

'बालिका वधू' में रूप दुर्गपाल सांची के किरदार में नजर आई थीं. 'बालिका वधू' के बाद वो गंगा, अकबर बीरबल, स्वारागिनी और कुछ रंग प्यार के ऐसे भी जैसे शोज में भी नजर आईं. रूप पिछले चार से टीवी से दूर रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं. 

PHOTO: Instagram @roop_durgapal

  • 9/13

सुरेखा सीकरी 'बालिका वधू' शो की सबसे बड़ी चार्म थीं. सीरियल में उन्होंने काल्यानी देवी का रोल प्ले किया था. अपनी अदाकारी से लोगों के दिलों पर राज करने वाली सुरेखा सीकरी ने 2021 में दुनिया को अलविदा कह दिया. 

PHOTO: Social Media 

Advertisement
  • 10/13

बालिका वधू में सुमित्रा का किरदार शमिता बंसल ने अदा किया था. शमिता कई सालों से टेलीविजन में अच्छा काम कर रही हैं. आखिरी बार उन्हें भाग्य लक्ष्मी शो में देखा गया था. 

  • 11/13

अनूप सोनी, 'बालिका वधू' में भैरो धरमवीर सिंह के रोल में नजर आए थे. अनूप सोनी आज भी टेलीविजन और फिल्मों में बेहतरीन काम कर रहे हैं.

PHOTO: Instagram @anupsoni3

  • 12/13

प्रत्युषा बनर्जी 'बालिका वधू' में आनंदी के किरदार के लिए जानी गईं. वो रियलिटी शो झलक दिखला जा सीजन 5 और बिग बॉस सीजन 7 का भी हिस्सा रही थीं. 2016 में प्रत्युषा ने सुसाइड करके इंडस्ट्री को बड़ा सदमा दिया था. प्रत्युषा महज 24 साल की थीं जब उन्होंने इतना बड़ा कदम उठाया.

PHOTO: Social Media 
 

  • 13/13

गहना का किरदार निभाने वाली नेहा मर्दा अब बिजनेसवुमेन बन चुकी हैं. हाल ही में उन्हें शार्क टैंक इंडिया में अपना ब्रांड प्रमोट करते देखा गया था. 

PHOTO: Instagram @nehamarda

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement