Advertisement

टीवी

दरवाजे पर चांदी के नंदी, कमरे में अष्टलक्ष्मी की पेंट‍िंग, सेलेब्र‍िटी एस्ट्रोलॉजर का आलीशान घर

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली ,
  • 19 जून 2026,
  • अपडेटेड 12:54 PM IST
  • 1/15

बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान यूट्यूब की फेमस व्लॉगर बन चुकी हैं. वो अपने व्लॉग में सेलेब्स से बात करने के अलावा उनका हाउस टूर भी कराती हैं. 
 

  • 2/15

हर आम इंसान को अपने चहेते सेलेब का घर देखने की चाहत होती है और फराह ने फैन्स की इस नब्ज को पकड़ लिया है. इसलिए उनके हर व्लॉग वायरल हो जाते हैं. 

  • 3/15

कुछ महीनों पहले फराह ने डॉ. जय मदान के बंगले का टूर कराया. जय मदान हिंदुस्तान की फेसम एस्ट्रोलॉजर में से एक हैं. जय के घर पहुंचकर फराह हैरान रह गईं. 
 

Advertisement
  • 4/15

क्योंकि जय एक एस्ट्रोलॉजर हैं. इसलिए उनका घर वास्तु और पॉजिटिविटी को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है. एंट्री गेट पर ही सिल्वर के बड़े से नंदी जी रखे हुए हैं. नंदी के अलावा उन्होंने गुडलक सिंबल चील भी रखा हुआ है.

  • 5/15

जय ने फराह को बताया कि वो 21 साल की उम्र में प्रेग्नेंट हो गई थीं. प्रेग्नेंसी के दौरान उन्हें एहसास हुआ कि वो सिर्फ एक गृहणी बनकर जिंदगी बिताने के लिए पैदा नहीं हुई हैं. 

  • 6/15

प्रेग्नेंसी में ही जय ने लोगों के बारे में बताना शुरू किया. उन्होंने कहा कि जब मैंने ये काम शुरू किया, तो लगा कि ये कुछ भी बोलती है. पर आज सबकी सोच बदल गई है. 

Advertisement
  • 7/15

फराह से बातचीत में उन्होंने बताया कि मैंने 28 की उम्र में इस काम को प्रोफेशनली शुरू किया. मैंने अपनी दोस्त के साथ ये काम एक गैराज में शुरू किया था. गैराज का किराया 3000 था. 1500 मैं देती थी और 1500 मेरी दोस्त. 

  • 8/15

जय यूनिवर्स से जो भी चाहती हैं वो मेनिफेस्ट करती हैं और फिर वहीं चीजें एक पेटिंग में उतार अपने घर की दीवारों को सजाती हैं. 

  • 9/15

एस्ट्रोलॉजर का घर प्लॉन्ट्स और पेटिंग्स से सजा दिखा. उनके घर की दीवार पर एक खास पेटिंग है, जिसमें मां लक्ष्मी पैसे बरसा रही हैं. 

Advertisement
  • 10/15

 उस पेटिंग में उन्होंने अपने पति को शेर और बेटी को राजकुमारी दिखाया. खुद को घर की डीवा दिखाया, जो लग्जरी लाइफ जी रही है. 
 

  • 11/15

जय ने कहा कि लिविंग रूम में एक पेटिंग ऐसी भी है, जिसमें अष्ट लक्ष्मी, विष्णु 10 महाअवतार, कामधेनु और विश्वामित्र. नॉर्थ डायरेक्शन में लगी ये पेटिंग उनका गुडलक चॉर्म है. 

  • 12/15

उनकी बेटी के लिए लॉन्ज बनाया हुआ, जो बेहद खूबसूकरत और यूनिक चीजों से सजा हुआ है. फराह कहती हैं कि ऐसा लग रहा है कि जैसे विदेश में आ गए हों. 

  • 13/15

एस्ट्रोलॉजर ने सीढ़ियों पर एक राधा-कृष्ण की खूबसूरत पेटिंग भी लगाई है, जो हर किसी का ध्यान खींचती है. घर में लगी सारी पेटिंग उन्होंने खुद डिजाइन की हैं. 

  • 14/15

जय का बेडरूम बिल्कुल फेयरी टेल की स्टोरी जैसा लगता है. जय का बेडरूम देखकर फराह के हावभाव उड़े नजर आए. उन्होंने गेस्ट के लिए एक लग्जरी रूम बनवाया हुआ है.
 

  • 15/15

जय ने अपने किचन को प्लान्ट से डेकोर किया है. उन्होंने फराह से कहा कि घर पर कभी नकली प्लान्ट नहीं लगाने चाहिए. इससे ग्रोथ रुकती है. ओरिजनल प्लान्ट बढ़ता है, जिससे आपकी ग्रोथ होती है.

All Photos: YT Screengrab  
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement