Advertisement

टीवी

'इंटीमेट सीन में एक्टर ने खोया कंट्रोल, जबरदस्ती करता रहा Kiss', पसीने से परेशान हुई एक्ट्रेस

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली ,
  • 12 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 8:30 AM IST
  • 1/8

बिग बॉस से अर्शी खान घर-घर अपनी पहचान बना चुकी हैं. बिग बॉस के बाद उन्हें कई शोज ऑफर हुए, लेकिन इन सभी उन्हें बोल्ड रोल मिला. 
 

  • 2/8

मिर्चा प्लस संग बातचीत में अर्शी ने बताया कि मैं जब बिग बॉस से निकली थी, तो बहुत सारी वेब सीरीज आई थी. बहुत स्टोरी थी. अभी भी आई हैं. लेकिन मैं रिजेक्ट कर देती हूं.
 

  • 3/8

आज कल बहुत सारे इंटीमेट सीन्स चल रहे हैं. मैंने एक-दो सीरीज ऐसी की हैं, जो जिसमें मैंने इंटीमेट सीन कर दिया था. उन थोड़े से सीन्स में क्या हुआ कि मुझे फिर इसी तरह के ऑफर आने लगे. 
 

Advertisement
  • 4/8

बहुत सारे एक्टर्स ने ओवर रिएक्ट कर दिया था. उनका पसीना लग गया था. छोड़ते नहीं थे. कट बोलने के बाद भी चालू रहते थे. जबकि मुझसे बोला गया था कि मैम ऐसा होना नहीं है. मुझे बोला गया था कि मैम आपको बेड के पास आकर सिर्फ खड़े होना है.

  • 5/8

 मुझे बोला गया आप स्कर्ट पहन लेना और हम नीचे से पैंट को गिरते हुए दिखा देंगे. सीन ऐसे कट करेंगे कि आपके पैर दिख रहे हैं और पैर से टक करके आपकी पैंट नीचे आ गई है. तो पब्लिक को क्या लगेगा कि ये ऐसा कर दिया है. या फिर आप बेड के पास बैठ जाना और हम बेड को हिलता हुआ दिखा देंगे. 
 

  • 6/8

मुझे ऐसा कुछ नहीं करना है और मैंने बहुत सारी वेब सीरीज रिजेक्ट की हैं. अर्शी ने बताया कि डायरेक्टर बता देता है कि सीन किस तरह से करना है. पर ये एक्टर के ऊपर निर्भर करता है कि वो सीन किस तरह से कर रहा है. 
 

Advertisement
  • 7/8

 अर्शी ने कहा कि बहुत सारे शोज ऐसे ऑफर हुए, जहां मुझे बोला गया कि टीवी स्टार को आपको स्मूच करना है. मैंने कहा कि नहीं.
 

  • 8/8

मुझे बताया गया कि कुछ इंटीमेट सीन हैं, जो अश्लील नहीं होंगे. हम ऐसा कट मारेंगे कि वो अश्लील दिखेगा, लेकिन होगा नहीं. अब मैं ऐसे रोल नहीं करना चाहती.   

All Photos: Instagram @arshikofficial

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement