बिग बॉस फेम एक्ट्रेस अर्चना गौतम अक्सर अपने बेबाक अंदाज से लाइमलाइट लूटती नजर आती हैं. वो जिस तरह से बात करती हैं, वो सुनकर हर कोई उनका दीवाना बन जाता है.
Photo: Instagram @archanagautamm
अर्चना के बोलने का अंदाज काफी चटपटा है, वो कभी भी कुछ भी बोलती नजर आती हैं. बीते दिनों उन्होंने पॉलिटिशियन राघव चड्ढा और चिराग पासवान के लिए अपने प्यार का इजहार किया था.
Photo: Instagram@archanagautamm
अब अर्चना ने बताया है कि उन्हें किस तरह के लड़के पसंद है, जिनसे वो शादी करना चाहेंगी. फिल्मीज्ञान संग बातचीत में एक्ट्रेस ने अपनी पसंद पर राज खोला है.
Photo: Instagram @archanagautamm
अर्चना ने कहा कि उन्हें गुंडे टाइप लड़के पसंद है, क्योंकि वो मानती हैं कि अगर ऐसे लड़के आसपास रहेंगे तो कोई भी उनसे पंगा नहीं ले पाएगा. एक्ट्रेस ने कहा कि वो भी गुंडी बनकर रहना चाहती हैं.
Photo: Instagram @archanagautamm
'उनके साथ रहकर मैं भी थोड़ी गुंडी बनना चाहती हूं. ऐसा करके मैं लोगों की रक्षा करना चाहती हूं.' जब अर्चना से इसके पीछे का कारण पूछा गया, तो उन्होंने कहा- अगर आपके अंदर पावर है, तो आपकी कौन सुनेगा?
Photo: Instagram @archanagautamm
अर्चना का ये बयान सोशल मीडिया पर कई यूजर्स को पसंद नहीं आया है. उनका मानना है कि एक्ट्रेस की ये डिमांड सही नहीं है. वो कह रहे हैं कि आगे चलकर शायद उन्हें अपनी बात पर पछतावा हो.
Photo: Instagram @archanagautamm
अर्चना गौतम कुछ वक्त पहले द 50 रियलिटी शो में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने काफी अच्छा परफॉर्म भी किया था. लेकिन फिनाले से कुछ वक्त पहले ही वो बाहर हुई थीं.
Photo: Instagram @archanagautamm
अर्चना इससे पहले सलमान के शो बिग बॉस 16 में भी रनर-अप रही थीं. उस शो में उनकी और शिव ठाकरे के बीच अच्छी खासी टक्कर देखने मिली थी, जो बाद में द 50 में भी जारी रही.
Photo: Instagram @archanagautamm