Advertisement

टीवी

डाइनिंग टेबल के सामने लगाया शीशा, वास्तु का जादू? बदली एक्ट्रेस की किस्मत

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 25 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:34 AM IST
  • 1/11

अमृता खानविलकर मराठी सिनेमा की सबसे पसंदीदा स्टार में से एक हैं. वो हिंदी सिनेमा और शोज में भी काम कर चुकी हैं. 
 

  • 2/11

अमृता ने मुंबई में अपना नया घर लिया है, जिसका नाम उन्होंने 'एकम' रखा है. एक्ट्रेस का नया घर कई मामलो में बेहद खास है. 

  • 3/11

पिंकविला को दिए इंटरव्यू में उन्होंने अपने खूबसूरत घर की झलक दिखाई है. घर से जुड़ी कई दिलचस्प कहानियां भी शेयर की हैं. 

Advertisement
  • 4/11

एक्ट्रेस ने बताया कि ये घर लेने से पहले उनकी लाइफ में चीजें ठीक नहीं चल रही थीं, लेकिन इसे लेने के बाद उनकी किस्मत के दरवाजे खुल गए. 
 

  • 5/11

घर लेने के बाद अमृता को चंद्रमुखी के लिए स्टेट अवॉर्ड मिला और लाइफ में गड़बड़ चल रहीं चीजें ठीक हो गईं. अमृता अपने घर को शुरुआत मानती हैं.
 

  • 6/11

उन्होंने घर को अपने वास्तु गुरू के मुताबिक डिजाइन कराया है. उनका घर मिनिमलिस्ट लग्जरी का परफेक्ट उदाहरण है.

Advertisement
  • 7/11

एक्ट्रेस ने डाइनिंग टेबल के सामने शीशा लगवाया हुआ है. उनका कहना है कि अगर आप शीशा देखकर खाना खाते हो, तो इससे बरकत होती है. अमृता ने कहा कि मैं जब खाना खाते हुए शीशे की ओर देखती हूं, तो बहुत सुकून महसूस होता है. 


 

  • 8/11

अमृता के घर की थीम व्हाइट है. हरी-भरी बालकनी और वायरल कंटेंट के लिए परफेक्ट बैकड्रॉप वाला "सेल्फी टनल" आपका ध्यान खींचता है. 

  • 9/11

एक्ट्रेस ने बताया कि उनका किचन छोटा लेकिन उनके लिए सही है. पर उनकी मां को ये किचन पसंद नहीं है, क्योंकि उनके बड़े-बड़े डिब्बे इसमें नहीं आ पाते हैं. 
 

Advertisement
  • 10/11

अमृता कहती हैं कि उन्होंने घर में एक वैनिटी रूम बनवाया है, जिसमें उनके बैग्स से लेकर मेकअप तक की सारी चीजें मौजूद हैं. 
 

  • 11/11

अमृता कहती हैं कि उन्होंने लिविंग रूम या बेडरूम में टीवी नहीं लगाया हुआ है. घर पर सिर्फ उनकी मां टीवी देखती हैं, जिसे उन्होंने अपने वर्कस्टेशन पर लगाया हुआ है. एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें नहीं पसंद कि उनके घर पर दोस्त आएं और वो बैठकर बात करने के बजाए टीवी देखें. 

All Photos: Screengrab 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement