अली गोनी टीवी इंडस्ट्री के बड़े स्टार हैं. वो कश्मीर में जन्मे थे. अली कई बार उमराह पर जा चुके हैं. वो रोजाना नमाज पढ़ते हैं.
अली ने सना खान के पॉडकास्ट में बताया कि वो 5 टाइम की नमाज पढ़ते हैं. पहले वो ऐसा नहीं करते थे. मम्मी को देखकर वो ऐसा करने लगे.
अली का कहना है दिन में 5 बार नमाज पढ़ने के बाद उन्हें सुकून मिलने लगा. वो खुदा में बहुत यकीन करते हैं. बचपन में मस्जिद में अजान देते थे.
अली ने अपनी लाइफ के मुश्किल फेज का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि उमराह जाकर वो इमोशनल हो गए थे. उन्हें ऐसी फीलिंग आई जैसे उनकी रूह निकल गई.
अली ने बताया कि एक वक्त था उन्हें लाइफ में कुछ समझ नहीं आ रहा था. तब उन्होंने दुआ मांगी.
वो कहते हैं- लाइफ में बहुत बार ऐसा हुआ है जब फाइनेंसियल प्रॉब्लम हुई है. दूसरे मसले हुए हैं, समझ नहीं आ रहा, क्या कर रहा हूं.
''तब अल्लाह ने मेरे काम बनाए हैं. उमराह से पहले मेरा सब कुछ बेहद खराब चल रहा था. मैं बहुत परेशान था. मैं घबरा रहा था.''
''एक दिन मैं बैठा हुआ था. मैंने सोचा उमराह करता हूं. उतने ही पैसे थे अकाउंट में. मेरे जो काम 4 महीने से अटके थे, उमराह के बाद तुरंत बनने लगे.''
''मेरी दुआ ऑन द स्पॉट कुबूल हुई है. मुझे खुद से समझ आया है कि दुआ कुबूल होने के लिए ही बनी है. इसलिए मैं तो अक्सर दुआ मांगता हूं.''
All Photos: Instagram @alygoni