Advertisement

टीवी

नो Kiss प्रैक्टिस-न्यूडिटी, कैसे शूट होते हैं इंटीमेट सीन्स, कब होती हैं हदें पार? एक्ट्रेस ने बताया

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 27 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 2:46 PM IST
  • 1/9

टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने अपनी हालिया सीरीज 'धोखा और डिजायर' में जमकर रोमांटिक सीन्स किए थे. इंटरनेट पर इन्हें लेकर सनसनी मची थी. आकांक्षा की काफी चर्चा हुई थी.
 

  • 2/9

एक्ट्रेस को ऐसे सीन्स करने को लेकर काफी ट्रोल भी किया गया था. यूजर्स ने उनके पति गौरव खन्ना को लेकर सिम्पेथी दिखाई. कहा कि आकांक्षा के ऐसे सीन्स करने से गौरव को झटका लगा है. उनकी सीरीज को सॉफ्ट पोर्न तक कहा गया.
 

  • 3/9

इन सभी आलोचनाओं पर आकांक्षा ने रिएक्ट किया है. आकांक्षा ने बताया कि वो सभी यंग एक्टर और एक्ट्रेस को इंटीमेट सीन्स की शूटिंग को लेकर अवेयर करना चाहती हैं. सभी को इन गाइडलाइन्स के बारे में पता होना चाहिए.
 

Advertisement
  • 4/9

हॉटरफ्लाई के पॉडकास्ट में एक्ट्रेस ने बताया कि उनका शो सेंसरशिप की गाइडलाइंस के मद्देनजर बना है. वो कहती हैं- जो भी सीरीज बनती हैं उन्हें लेकर स्ट्रिक्ट सेंसरशिप गाइडलाइंस होती हैं. आप लिमिट क्रॉस नहीं कर सकते हो. इसकी वजह से कई प्लेटफॉर्म को बंद किया गया है. 
 

  • 5/9

''सेंसर बोर्ड के हिसाब से हम बहुत ज्यादा बोल्ड सीन्स नहीं दिखा सकते. ना ही ज्यादा न्यूडिटी हम दिखा सकते हैं. शूटिंग के वक्त सेट पर काफी सेंसिटिव माहौल रहता था.''
 

  • 6/9

''सेट पर इंटीमेसी कॉर्डिनेटर का रहना अनिवार्य है. सीन्स की प्रैक्टिस की जाती है. हालांकि किसिंग सीन्स की कोई प्रैक्टिस नहीं होती, क्योंकि KISS करना हर कोई जानता है.''
 

Advertisement
  • 7/9

''अगर मेकर्स ने कुछ भी एक्स्ट्रा करने को कोशिश की तो, उसे हटा दिया जाएगा. सीरीज पर स्ट्राइक आ जाएगा. फिर आपकी वो सीरीज कभी रिलीज नहीं होगी. इसके अलावा एक एक्टर की पर्सनल बाउंड्री भी होती है.''
 

  • 8/9

आकांक्षा ने बताया कि उन्होंने मेकर्स को अपनी लिमिटेशन बता दी थी. वो कहती हैं- मैंने साफ कहा था कोई हंपिंग और बैकलेस शॉट नहीं दूंगी. ब्लाउज नहीं उतारूंगी, फ्रंट सीन्स नहीं करूंगी.
 

  • 9/9

''इंटीमेसी के सजेस्टिव शॉट्स नहीं करूंगी. एक्टर्स भी कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से पहले अपने टर्म्स बता सकते हैं. इंटीमेसी कॉर्डिनेटर के साथ आपको वर्कशॉप करनी पड़ती है. लेकिन वहां पर आप Kiss नहीं कर सकते.''

All Photos: Instagram @akankshagkhanna
 

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement