Advertisement

टीवी

सालों किया स्ट्रगल, एक्ट्रेस ने मुंबई में बनाया आलीशान घर, गृहप्रवेश में हुईं इमोशनल, दिखाई झलक

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 15 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:06 AM IST
  • 1/10

एक्ट्रेस शिव शक्ति ने मुंबई में आलीशान घर बनाया है. सालों का उनका सपना पूरा हुआ है. उन्होंने नए घर में गृहप्रवेश किया है.
 

  • 2/10

इसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टा पर पोस्ट की हैं. जिनमें वो घरवालों संग पूजा पाठ करती नजर आईं. ब्लू साड़ी में एक्ट्रेस स्टनिंग लगीं.
 

  • 3/10

तस्वीरों में उनके घर की झलक देखने को मिलती है. नए घर में आकर शिव शक्ति इमोशनल हुईं. उन्होंने अपने इस घर का नाम शुक्र रखा है.
 

Advertisement
  • 4/10

शिव शक्ति ने पोस्ट में लिखा- एक सपना.... सिर्फ मेरा नहीं मेरे मां और पापा का भी. वो चाहते थे उनकी बेटी का मुंबई में एक घर हो.
 

  • 5/10

आज वो सपना सच हो गया. दिल अभी भी यकीन नहीं कर पा रहा. मुझे हमेशा से लगा है कि मैं भगवान का फेवरेट बच्चा हूं. उन्होंने मुझे हर मौके पर गाइड किया है. 
 

  • 6/10

हमने अपने घर का नाम रखा है- शुक्र. मुंबई जैसे शहर में अपना घर होना बहुत बड़ी बात है. ये हमारी सालों की प्रार्थना, त्याग, मेहनत का नतीजा है.
 

Advertisement
  • 7/10

वो लिखती हैं- मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि ये मेरा घर है. इसने मेरा दिल भर दिया है. मैं हर एक्सपीरियंस की शुक्रगुजार हूं. बस आप लोगों का प्यार मिलता रहे. नजर ना लगे.
 

  • 8/10

बेटी का मुंबई में घर देखकर उनके पेरेंट्स का भी दिल भर आया है. उन्हें शिव शक्ति पर गर्व है. फैंस ने एक्ट्रेस को बधाई दी है. 
 

  • 9/10

शिवशक्ति एक्ट्रेस होने के बाद सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर भी हैं. वो ब्यूटी और लाइफस्टाइल पर कंटेंट बनाती हैं. उन्हें शो सबकी लाडली बेबो से फेम मिला था.
 

Advertisement
  • 10/10

All Photos: Instagram @iamshivshakti
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement