57 साल की उम्र में टीवी के स्टार एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर जेडी मजीठिया ने फिर से शादी कर सरप्राइज किया. उन्होंने किसी और से नहीं बल्कि अपनी पत्नी निपा मजीठिया संग शादी की.
कपल ने हिंदू रीति रिवाजों से शादी की, सात फेरे लिए. खास बात ये थी कि उनकी दोनों बेटियों ने इस फंक्शन को अटेंड किया. 'खिचड़ी' फेम एक्टर ने इंस्टा पर शादी का अनसीन वीडियो पोस्ट किया है.
Photo: Screengrab
इसमें खुशियों और जश्न की झलक दिखी. फिर से दूल्हा-दुल्हन बनकर जेडी और निपी की खुशी का ठिकाना नहीं दिखा. उन्होंने बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया.
Photo: Screengrab
घर में करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में वे एक दूसरे को वरमाला पहनाते हैं. चारों तरफ बस खुशियां हैं. निपी ने डांस करते हुए ब्राइडल एंट्री ली. डांस करते हुए ही कपल ने फेरे भी लिए.
Photo: Screengrab
इस दौरान तालियों की गड़गड़ाहट कम नहीं हुई. जेडी ने पत्नी को मंगलसूत्र पहनाया. सिंदूर लगाया. कपल ने सगाई भी की. फिर साथ में उन्होंने पोज दिए.
Photo: Screengrab
निपी और जेडी ने बेटियों संग फोटो क्लिक कराईं. पेरेंट्स की शादी का हिस्सा बनकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था. एक बेटी तो फोटो खिंचवाते वक्त डांस करती दिखी. कपल ने अपने बच्चों पर प्यार लुटाया.
Photo: Screengrab
जेडी ने कहा- ये बच्चे नहीं बोल पाएंगे कि बाबा की शादी में हम नहीं थे. चारों ने हैप्पी डांस किया. पेरेंट्स को दूल्हा-दुल्हन बने देख उनकी बेटियां इमोशनल भी दिखीं.
Photo: Screengrab
आखिर में सभी मेहमानों ने दूल्हा-दुल्हन संग डांस किया. शादी के फंक्शन में खिचड़ी के एक्टर्स भी शामिल हुए. लाइट पिंक साड़ी में निपी खूबसूरत लगीं. वहीं जेडी ने व्हाइट कुर्ता पायजामा पहना था.
Photo: Screengrab
शादी का वीडियो पोस्ट करते हुए जेडी ने कैप्शन में बताया कैसे बिजी शेड्यूल, ड्रामा के बीच उनकी ये शादी हुई. उनके इस जश्न में कई करीबी लोग शामिल हुए. शेफाली शाह को खूबसूरत फ्लोरल सेटअप प्लान करने के लिए उन्होंने शुक्रिया कहा.
Photo: Screengrab
मालूम हो, 30 साल पहले जेडी और निपी ने कोर्ट मैरिज की थी. फिर मथुरा जाकर कृष्णा का आशीर्वाद लिया था. कपल हिंदू रीति रिवाज से शादी नहीं कर पाया था. 7 फेरे ना लेने का उन्हें हमेशा से पछतावा था.
Photo: Screengrab
जेडी ने बताया कि उनकी बेटियों ने ये शादी प्लान की. शादी से पहले पेरेंट्स को उन्होंने बैचलर्स पार्टी भी दी थी. प्री-वेडिंग फंक्शंस रखे गए थे. फैंस ने उन्हें दोबारा शादी करने पर बधाई दी है.
Photo: Screengrab
जेडी मजीठिया टीवी के बड़े स्टार हैं. शो खिचड़ी में उन्होंने हिमांशु का रोल प्ले किया था. वो कई शोज और फिल्मों में दिखे हैं.
Photo: Instagram @jd_majethia