'सपने सुहाने लड़कपन के' सीरियल से घर-घर में पहचान बनाने वाले रूपल त्यागी लाइफ को खुलकर एन्जॉय कर रही हैं. रूपल ने दिसंबर 2025 में लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नोमिश भारद्वाज से शादी रचाई थी. शादी के करीब 2 महीने बाद एक्ट्रेस पति संग हनीमून पर निकली हैं.
(Photo: Instagram @roopaltyagi06)
रूपल त्यागी ने हनीमून से कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं. फोटोज में वो बीच पर पति संग क्वलिटी टाइम स्पेंड करते हुए दिखाई दीं.
(Photo: Instagram @roopaltyagi06)
पति संग उनका रोमांस भी देखते ही बनता है. रूपल ने पति संग बीच पर कई रोमांटिक पोज दिए. वो पति की बांहों में कोजी होती दिखीं. दोनों एक दूजे के प्यार में डूबे दिखे.
(Photo: Instagram @roopaltyagi06)
रूपल और उनके पति नोमिश हर मोमेंट को एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं. दोनों की तस्वीरों से साफ जाहिर है कि वो कितना ज्यादा एन्जॉय कर रहे हैं.
(Photo: Instagram @roopaltyagi06)
रूपल हनीमून पर ग्रीन कलर की बिकिनी में नजर आ रही हैं. उन्होंने बिकिनी बॉटम के साथ मैचिंग शॉर्ट स्कर्ट भी कैरी किया है. बिकिनी में वो सुपर स्टनिंग लगीं.
(Photo: Instagram @roopaltyagi06)
बिकिनी संग रूपल ने बालों को ओपन रखा. सनग्लासेस लगाकर अपना लुक कंप्लीट किया. ग्लोइंग मेकअप में रूपल का लुक देखते ही बनता है.
(Photo: Instagram @roopaltyagi06)
एक्ट्रेस बिकिनी में अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करती हुई नजर आईं. उन्होंने बीच पर चहकते हुए अलग-अलग अंदाज में पोज दिए. कैप्शन में उन्होंने #honeymoon लिखा है, जिससे इतना तो साफ है कि वो अपना हनीमून एन्जॉय कर रही हैं.
(Photo: Instagram @roopaltyagi06)
रूपल त्यागी की बात करें तो वो टीवी टाउन की फेमस एक्ट्रेस हैं. उन्हें आखिरी बार 'रंजू की बिटियां' शो में देखा गया था, जो साल 2021 में आया था. इसके बाद से वो लाइमलाइट से दूर हैं.
(Photo: Instagram @roopaltyagi06)
हालांकि, रूपल अपने करियर में कई बड़े शोज में काम कर चुकी हैं. वहीं, उनके पति नोमिश भारद्वाज एनिमेशन की दुनिया में काम करते हैं. वो लॉस एंजेलिस में रहकर काम करते हैं.
(Photo: Instagram @roopaltyagi06)