अनुष्का के बर्थडे पर विराट ने फूलों से यूं सजवाया था कमरा, VIDEO

अनुष्का शर्मा का बर्थडे खास बनाने के लिए विराट ने पिंक-रेड कलर के फूलों से रूम को सजाया था. ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

Advertisement
अनुष्का के लिए विराट ने ऐसे सजाया रूम अनुष्का के लिए विराट ने ऐसे सजाया रूम

हंसा कोरंगा

  • नई दिल्ली,
  • 03 मई 2018,
  • अपडेटेड 11:31 AM IST

1 मई को अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली संग बेंगलुरू में शादी के बाद पहला बर्थडे सेलिब्रेट किया. विराट ने आईपीएल मैच जीतकर अनुष्का को जीत का तोहफा दिया. पत्नी का बर्थडे खास बनाने के लिए विराट ने पिंक-रेड कलर के फूलों और कैंडल्स से रूम को सजाया था. सजावट की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

Advertisement

सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के फैन क्लब अकाउंट ने फूलों से सजे कमरे की तस्वीरें शेयर की है. जिसमें पूरा कमरा कई रंगों से फूलों से सजा हुआ दिख रहा है. वहीं कैंडल्स की रोशनी इस डेकोरेशन को और भी खूबसूरत बना रही है. पत्नी को स्पेशल फील कराने का विराट का ये अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है.

ऐसा रहा अनुष्का का बर्थडे

बता दें, जन्मदिन का दिन एक्ट्रेस के लिए काफी खास रहा. उन्होंने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट एनिमल शेल्टर की नींव रखी. दूसरा ये कि विराट कोहली ने आईपीएल में लगातार हार के बाद जीत से कमबैक किया. पत्नी को बर्थडे पर जीत का तोहफा दिया. कोहली संग अनुष्का मूवी डेट पर एवेंजर्स देखने गई थीं. अपने बर्थडे को स्पेशल बनाने के लिए एक्ट्रेस ने कोहली के नाम एक स्वीट का मैसेज इंस्टा पर पोस्ट किया.

Advertisement

अनुष्का ने कोहली को ऐसे कहा थैंक्स

अनुष्का ने विराट कोहली को किस करते हुए एक फोटो शेयर की और लिखा- दुनिया के सबसे बेहतर, दयालु और बहादुर इंसान के साथ बेस्ट बर्थडे मनाया. मेरे जन्मदिन को इतना स्पेशल बनाने के लिए बहुत सारा प्यार.

विराट ने आईपीएल जीत की अनुष्का के नाम

वहीं मैच खत्म होने के बाद कोहली ने कहा, मेरी पत्नी यहां मौजूद हैं और आज उनका बर्थडे है. इसलिए मेरी तरफ से ये उन्हें छोटा सा गिफ्ट है. मुझे खुशी है कि उन्होंने मैच जीतते हुए देखना एंजॉय किया. अनुष्का के सामने बहुत जरूरी दो और प्वॉइंट्स मिलना बहुत स्पेशल है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »