पैडमैन में सोनम कपूर के रोल पर चली कैंची, एक्ट्रेस का खुलासा

फिल्म पैडमैन में सोनम कपूर के सीन्स काफी कम देखे गए. इस बारे में खुद एक्ट्रेस ने खुलासा कर कहा कि फिल्म को छोटा करने के लिए उनके रोल को काटा गया.

Advertisement
सोनम कपूर सोनम कपूर

हंसा कोरंगा

  • नई दिल्ली,
  • 23 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 10:54 PM IST

अक्षय कुमार, राधिका आप्टे और सोनम कपूर स्टारर फिल्म पैडमैन ने बॉक्स ऑफिस ने 74 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म में तीनों कलाकारों की एक्टिंग को सराहा गया है. लेकिन पैडमैन में सोनम कपूर के सीन्स काफी कम देखे गए. इस बारे में खुद एक्ट्रेस ने खुलासा कर कहा कि फिल्म को छोटा करने के लिए उनके रोल को काटा गया.

Advertisement

Huffington Post इंडिया को दिए दिए इंटरव्यू में सोनम कपूर ने कहा, मेरे रोल को एडिट किया गया ताकि फिल्म की लंबाई छोटी हो सके. पैडमैन में जो मेरा जितना रिलेशनशिप दिखाया गया है उससे कहीं ज्यादा शूट हुआ था. इन सीन्स को एडिट किया गया. अंत में जो हम कहना चाहते थे अगर वह कह पाए हैं तो मैं सोचती हूं कि सब कुछ ठीक है.

कई क्रिटिक्स ने सोनम कपूर के करेक्टर को लेकर ये भी कहा कि उनका रोल फिल्म के मैसेज को भटका रहा है. इस पर सोनम ने कहा, पैडमैन में एक स्ट्रॉन्ग मैसेज और एक रोमांटिक ट्रैक है. फिल्म में मेरे करेक्टर का अहम रोल है. मेकर्स को जो सीन्स जरूरी नहीं लगे उन्हें फिल्म को छोटा करने के लिए हटाए दिए गए.

सोनम कपूर का कहना है कि वह पर्दे पर कितनी देर के लिए आती हैं यह उनके लिए मायने नहीं रखता. बकौल एक्ट्रेस, आप ऐसी चीजों को लेकर इंसिक्योर नहीं हो सकते. हर बार स्क्रीन टाइम ही सब कुछ नहीं होता. ऐसा करने से आपको परेशानी हो सकती है. आपको फिल्म में अपने करेक्टर को लेकर कॉन्फि़डेंट होना पड़ेगा. 

Advertisement

क्या है पैडमैन की कहानी

ये फिल्म अरुणाचलम मुरुगनाथनम के जीवन और संघर्ष की कहानी पर आधारित है और मेंसुरेशन हाइजीन जैसे सामाजिक मुद्दे पर आधारित है. मुख्य भूमिका अक्षय कुमार ने निभाई है. फिल्म में अक्षय के अलावा राधिका आप्टे और सोनम कपूर भी हैं. फिल्म का निर्देशन आर बाल्कि ने किया है.

फिल्म के प्रमोशन के लिए अक्षय कुमार ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी. सोशल मीडिया के जरिये उन्होंने फिल्म के प्रमोशन को लेकर पैडमैन चैलेंज नाम से मुहीम चलाई थी. इसमे उन्होंने सभी को सेनेटरी पैड हाथ में लेकर फोटो खिंचवाने का चैलेंज दिया. कई सारे बड़े कलाकार और स्पोर्ट वर्ल्ड की हस्ति‍यों ने इस चैलेंज को अपनाया भी था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »