कोरोना से परेशान नजर फेम एक्ट्रेस मोनालिसा, सीरियल को कर रहीं मिस

आजतक से खास बातचीत में एक्ट्रेस ने कोरोना वायरस के कारण हो रही परेशानी पर बात की. इस दौरान उन्होंने ये भी बताया कि वे सीरियल को कितना मिस कर रही हैं.

Advertisement
मोनालिसा मोनालिसा

पूजा त्रिवेदी

  • मुंबई,
  • 21 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 3:27 PM IST

सीरियल नजर में डायन के किरदार से एक्ट्रेस मोनालिसा ने लोगों का दिल जीत लिया. आजतक से खास बातचीत में एक्ट्रेस ने कोरोना वायरस के कारण हो रही परेशानी पर बात की. इस दौरान उन्होंने ये भी बताया कि वे सीरियल को कितना मिस कर रही हैं.

मोनालिसा का कहना है, 'काश मैं रियल जिंदगी में अपनी सीरियल वाली डायन की ताकत यूज कर इस कोरोना वायरस को भगा देती लेकिन असल जिंदगी में ऐसा पॉसिबल नहीं है. उल्टा कोरोना वायरस मेरे सीरियल नजर को ही ले गया क्योंकि इसी के चलते मेरा शो बंद हो गया है. ये एक ऐसा सीरियल था जिसमें बहुत सारे क्रू की जरुरत होती थी क्योंकि इस शो में बहुत सारे स्पेशल इफेक्ट्स और एक्शन सीन्स होते थे. और मैं सच बताऊं तो डायन के किरदार को मैं बहुत मिस करती हूं और हमेशा करूंगी'.

Advertisement

अपने फ्यूचर प्लान्स के बारे में बताते हुए मोनालिसा ने कहा, 'अभी तो फिल्म्स की शूट‍िंग शुरू नहीं हुई है और जब शुरू होगा मैं कुछ न कुछ जरूर करूंगी. भोजपुरी फिल्म्स की बात करूं तो वो मैंने 4-5 साल से नहीं की है. लेट्स सी कब फिल्म्स के शूट शुरू होते हैं. मैं कुछ अच्छे प्रोजेक्ट्स का वेट कर रही हूं.'

बिग बॉस 14 की बात करें तो मोनालिसा चाहतीं है क‍ि उनके पति बिग बॉस के घर में जाकर वहां का एक्सपीरियंस लें और देखें बिग बॉस के घर में कैसा लगता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »