अब से 5 बॉडीगार्ड्स रखेंगे टाइगर, ये है वजह

टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ ने यह फैसला लिया है कि अब से टाइगर बिना 5 बॉडीगार्ड्स के कहीं नहीं जाएंगे.

Advertisement
टाइगर श्रॉफ टाइगर श्रॉफ

स्वाति पांडे

  • मुंबई,
  • 24 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 10:04 AM IST

टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ पिछले कुछ दिनों से टाइगर की सिक्योरिटी को लेकर चिंतित हैं. दरअसल फैंस टाइगर के बहुत करीब आ जाते हैं, जिससे टाइगर को चोट लगने का भी खतरा होता है.

टाइगर की फिल्म 'मुन्ना माइकल' का प्रमोशन जब छोटे शहरों में किया जा रहा था, तब टाइगर के साथ ऐसी घटनाएं बहुत घटी. अब एक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, आयशा अब चाहती हैं कि टाइगर कुछ और बॉडीगार्ड्स को रखें.

Advertisement

बता दें कि इस वीकेंड टाइगर अहमदाबाद में परफॉर्मेंस देने के लिए गए थे. मिसकम्यूनिकेशन के कारण उनके साथ सिर्फ एक बॉडीगार्ड था. टाइगर एक मॉल गए थे और वहां उनके फैंस ने उन्हें घेर लिया. टाइगर को अपनी सुरक्षा के लिए वहां से भागना पड़ा. जब वो अपनी कार की तरफ कूदे तो उनकी बैक में चोट लग गई.

जब उनकी मां को यह बात पता चली तो उन्होंने यह नियम बना दिया कि टाइगर पांच बॉडीगार्ड्स के बिना कहीं नहीं जाएंगे.

गौरतलब है कि 'मुन्ना माइकल' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है. दो दिनों में फिल्म ने 12.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.

टाइगर की आने वाली फिल्मों में 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' है, जिसमें चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे नजर आएंगी. इसके बाद वो 'बागी 2' में दिशा पाटनी के साथ भी दिखेंगे.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »