यो कैसा 'सुल्तान'? न हरियाणवी बोलने में ठीक और न पहलवानी करने में

'सुल्तान' को लेकर निराश और नाराज है हरियाणा की यह लड़की... जरा सुनिए कि क्यों सलमान को इसने सुनाई है खरी-खरी और अनुष्का के दामन पर क्या है इसकी राय...

Advertisement
फिल्म 'सुल्तान' में अनुष्का शर्मा फिल्म 'सुल्तान' में अनुष्का शर्मा

दीपिका शर्मा

  • नई दिल्ली ,
  • 26 मई 2016,
  • अपडेटेड 6:00 PM IST

सलमान की फिल्म 'सुल्तान' का ट्रेलर रिलीज हो गया है और जैसी कि उम्मीद थी, इसको धड़ाधड़ लाखों ने देख भी डाला. पहले पोस्टर और अब ट्रेलर, साफ हो गया है कि इस फिल्म में सलमान एक पहलवान बने हैं.

उनकी बॉडी पर तो फैन्स उनकी पहली फिल्म से फिदा हैं और इस बार उनको देखकर तो नजर नहीं हट रही थी. लेकिन इसी बीच मैंने उनके डायलॉग सुन लिए और फिर लगा कि सलमान से चार बात मैं भी कर ही लूं...

Advertisement

और को भी बता दूं कि बेबे, हरियाणवी होने का मतलब बस भारी दामन पहनना ही नहीं होता...

एंडी हरियाणवी ना बोली अनुष्का तन्नै
भाई मन्नै इब्बे ही का ट्रेलर देख्या सै. ट्रेलर देखण के बाद म्हारी फेबरेट हीरोइन सै कंगना रनोट. सुण लो रे सब, यो मन्ने भी बेरा सै कि 'सुल्तान' में अनुष्का शर्मा सै, पर के मन होया के 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' की कंगना ने एक जोरदार सलाम ठोंकू.
हरियाणा की छोरी और वो भी पहलवानी करण आली, यूं नाजुक कली ना होवे सै. थोड़ा दूध-दही थाली में घाल लैती तो पता चलता कि पहलवानी करते किसै हैं.

नकली हरियाणवी लाग रै सै दोनों
अब मुद्दा यो है सल्लू भाई की आने वाली फिल्म 'सुल्तान' का ट्रेलर जो रिलीज हो गया है, उसने कुल 16 घंटों में 15 लाख से ज्यादा व्यूज बटोर लिए लेकिन एक ब्लॉकबस्टर फिल्म वाला मजा जरा सा भी नहीं आया. माफी चाहूं सलमान, लेकिन आपकी और अनुष्का की हरियाणवी से ज्यादा बढ़िया तो म्हारी 2 साल की भतीजी ही बोल लेवे है.
के साथ-साथ बॉडी लैंग्वेज भी कतई नकली दिख्खै सै. अखाड़े में किए गए स्टंट भी कसूते ना लागे, इस तरह के स्टंट तैं हरियाणा की छोरी न्यू ही डीटीसी बस में दिखा दें सै.

Advertisement

हरियाणा में ना चलते इसै डायलॉग
अब फिल्म तो पूरी कुश्ती पे बना डाली लेकिन डायलॉग बड़ी शराफत से मारा आपने 'क्या लड़की है. जैसे डॉक्टर की शादी डॉक्टर से होवे है, इंजीनियर की इंजीनियर से, पहलवान की जोड़ी पहलवान से बनेगी ना. मैं इसी से सादी बनाऊंगा.' भाई वाह. लेकिन भाई रे हरियाणवी छोरियां नूं भोलेपन से सेट ना होवें. हरियाणवी में तो लड़की को प्रपोज भी ऐसे करते हैं जैसे एहसान कर रहे हों.

यशराज की फिल्मों में कहानियों के अलावा सब
खैर आशिकी की बातें साइड में करें तो फिल्म की कहानी में भी दम ना दिखै. मेरी सहेली ने तो पहले ही बोल दिया कि यशराज फिल्मों में अब वो बात ना रही समझ में आ गई. इतणे में ही साफ हो गया फिल्म से बेहतर है कि घरां बैठके रागिनी सुनें और बाजरे की ख‍िचड़ी खाएं.

जी खि‍चड़ी ही तो पकाई है में
खि‍चड़ी का नाम मैंने नू लिया कि घणी फिल्मों की कहानी 'सुल्तान' में घाल-मेल करती दिख रही है. अनुष्का शर्मा तो 'मैरी कॉम' की याद दिला गई वहीं सलमान भाई को देखकर 'चक दे इंडिया' और 'मिल्खा' की मिली-जुली चटनी. वही हार कर जीतना, टायर लेकर पूरे जज्बे के साथ प्रैक्टि‍स करना.
एक बारी मान लिया कि हर यूं तो हर फिल्म एक जैसी होवै... लेकिन आप तो हो भाई. यूं हर जगह का थोड़ा स्वाद वाली थाली न घालो म्हारे आगे. हम तो इंतजार में थे कि देसी घी और पराठे का जबर्दस्त स्वाद म्हारे आगे आवेगा.  

Advertisement

पिक्चर कमा लैगी पर म्हारी आस ना पूरी होवेगी...
सच बोलूं तो जब से सुना था कि तुम बनोगे तभी से ठान लिया था कि किसी पहलवान से ब्याह कर लूंगी. लेकिन तुम तो नकली से दिखै. वो टशन आया ही नहीं.
देख सौ बात की एक बात है कि फिल्म तो थारे नाम पर कमा लैगी करोड़ों. ईद का मौका है और जैसे सेवियों की कटोरी खाली नहीं रहती, वैसे ही तम्हारे नाम पर थि‍एटर खाली न रैवें.
मगर मेरे जैसे हरियाणवी तो निराश हीे होगै‍ फिल्म की ये झलक देखकर...

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement