फिल्म आशिकी 2 के गानों से मशहूर हुए सिंगर अंकित तिवारी की शादी की खबरें पिछले कई दिनों से लगातार बनी हुई थीं. आखिरकार अंकित की सगाई की फोटो सामने आ गई है. खबर है कि अंकित शादी के लिए अपने होम टाउन कानपुर पहुंच गए हैं.
अंकित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी मंगेतर के साथ सगाई की फोटो शेयर करते हुए तामम उम्र उनका ख्याल रखने का वादा किया है.
बता दें कि अंकित शादी की रस्मों के लिए कानपुर पहुंच चुके हैं. 20 फरवरी को अंकित के तिलक का समारोह होगा और 23 फरवरी को वो पल्लवी के साथ सात फेरे लेंगे. वहीं अंकित की शादी से ठीक एक दिन पहले 22 फरवरी को उनका एल्बम महबूबा लांच हो रहा है.
अंकित की शादी उनके परिवार वालों ने तय की है और ये एक अरेंज मैरिज है. उन्होंने पल्लवी के बारे में बात करते हुए एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें पल्लवी का सादापन सबसे ज्यादा पसंद हैं. वो बहुत प्यारी हैं और पहले से ही घर के सभी सदस्यों के साथ घुल-मिल गई हैं.
उन्होंने कहा कि उनके घरवालों को लव मैरिज से कोई परेशानी नहीं है. दरअसल प्यार के मामले में उनका खुद का अनुभव उतना अच्छा नहीं रहा. उन्होंने कहा कि वो इस रिश्ते से खुश हैं. हर माता-पिता अपने बच्चों के लिए श्रेष्ठ ही चाहते हैं. ये मेरे जीवन में नए आयाम की शुरुआत है और वो यही कामना करते हैं कि सब बढ़िया हो.
वन्दना यादव