प्यार में डूबे सिद्धार्थ-नेहा, मॉनसून का परफेक्ट रोमांटिक ट्रैक है सॉन्ग दिल को करार आया

कमाल की बात ये है कि फैंस ने सिद्धार्थ की शहनाज संग जोड़ी को जितना पसंद किया था, उतना ही प्यार वे नेहा संग उनकी केमिस्ट्री को दे रहे हैं. वैसे ये सिद्धार्थ का जादू ही है कि हर फीमेल को-एक्टर संग उनकी जोड़ी पसंद की जाती है.

Advertisement
नेहा शर्मा-सिद्धार्थ शुक्ला नेहा शर्मा-सिद्धार्थ शुक्ला

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 31 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 12:29 PM IST

बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला का नया म्यूजिक वीडियो दिल को करारा आया रिलीज हो गया है. इसमें वे एक्ट्रेस नेहा शर्मा संग नजर आ रहे हैं. गाने में दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिलती है. सिड फैंस गाने को शानदार रिस्पॉन्स दे रहे हैं.

सिद्धार्थ का नया गाना रिलीज

इस म्यूजिकल ट्रैक को यासीर देसाई और नेहा कक्कड़ ने गाया है. म्यूजिक रजत नागपाल ने दिया है. लिरिक्स राणा के हैं. वीडियो को स्नेहा शेट्टी कोहली ने डायरेक्ट किया है. गाने में सिद्धार्थ और नेहा प्यार में डूबे नजर आ रहे हैं. दोनों की नजर आई सिजलिंग केमिस्ट्री दमदार है. मालूम हो कि दोनों ने पहली बार स्क्रीन शेयर किया है. मॉनसून में अपने पार्टनर और प्यार को डेडिकेट करने के लिए ये सॉन्ग एकदम परफेक्ट चॉइस है. देखें गाना.

Advertisement

म्यूजिक वीडियो में सिद्धार्थ बेहद स्मार्ट और हैंडमस लग रहे हैं. खबर लिखे जाने तक इस गाने को 4,21,681 व्यूज मिले हैं. इससे पहले सिद्धार्थ शुक्ला का शहनाज गिल संग म्यूजिक वीडियो भुला दूंगा रिलीज हुआ था. ये गाना जबरदस्त हिट हुआ था. इस गाने को दर्शन रावल ने गाया था. दर्शन की आवाज में सिडनाज का रोमांस लोगों के सिर चढ़कर बोला था.

बिग बॉस जीतने के बाद सिद्धार्थ का ये दूसरा प्रोजेक्ट है. कमाल की बात ये है कि फैंस ने सिद्धार्थ की शहनाज संग जोड़ी को जितना पसंद किया था, उतना ही प्यार वे नेहा संग उनकी केमिस्ट्री को दे रहे हैं. वैसे ये सिद्धार्थ का जादू ही है कि हर फीमेल को-एक्टर संग उनकी जोड़ी पसंद की जाती है. सिद्धार्थ टीवी के बड़े एक्टर हैं. फैंस चाहते हैं कि सिद्धार्थ जल्द ही किसी बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनें. ताकि वे एक्टर को ज्यादा देख सकें.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »