शाहरुख की फिल्म 'रईस' का ट्रेलर 7 दिसम्बर को 3500 स्क्रीन्स में होगा रिलीज

शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'रईस' का ट्रेलर 7 दिसंबर को देशभर में 9 शहरों की 3500 स्क्रीन्स पर होगा लॉन्च.

Advertisement
 फिल्म 'रईस' फिल्म 'रईस'

पूजा बजाज

  • मुंबई,
  • 26 नवंबर 2016,
  • अपडेटेड 2:06 PM IST

शाहरुख खान अपनी आगामी फिल्म 'रईस' को लेकर सुर्खियों में हैं. अभी तक फिल्म के पोस्टर्स के अलावा फिल्म का एक ही डायलॉग प्रोमो रिलीज हुआ है जिसने दर्शकों के दिलो दिमाग में जगह बना ली है 'बनिए का दिमाग और मिया भाई की डेरिंग....वाले फिल्म के डायलॉग के बाद अब इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज डेट की भी पुष्टि हो गई है.

Advertisement

7 दिसंबर को रिलीज होने जा रहा है इस ट्रेलर को देशभर के 3500 स्क्रीन्स में दिखाया जाएगा. यह पहला मौका होगा जब किसी भी फिल्म के ट्रेलर को इतने सारी स्क्रीन्स पर एक साथ दिखाया जाएगा. फिल्म मेकर्स ने यह बताया है कि उनका इरादा देश के हर एक शहर के सिनेमा हॉल में 'रईस' के ट्रेलर को पहुंचाना है. इसके लिए 3500 स्क्रीन्स में ट्रेलर दिखाना इसी दिशा में उनका एक प्रयास है. यही नहीं 'रईस' के लीड स्टार शाहरुख खान ट्रेलर लॉन्च के मौके पर दर्शकों के साथ रूबरू भी होंगे. बाकायदा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वह 9 शहरों में जिसमे दिल्ली, मुम्बई, बंगलोर, हैदराबाद, कोलकाता, जयपुर, मोगा पंजाब, इंदौर और अहमदाबाद शामिल हैं के दर्शको के साथ मुलाकात करेंगे.

साल 2017 में जनवरी के आखिरी हफ्ते में रिलीज होने वाली और नवाजुद्दीन सिद्दिकी मुख्य भूमिकाओं में हैं. इस फिल्म का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विनिंग निर्देशक राहुल ढोलकिया ने किया है. का निर्माण रितेश सिद्धवानी और फरहान अख्तर की एक्सेल इंटरटेंमेंट और शाहरुख- गौरी खान की रेड चिलीस इंटरटेंमेंट कर रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement