अब कम सिगरेट पीते हैं शाहरुख, फिल्मों से मिली मदद

शाहरुख खान कई सालों से अपनी स्मोकिंग की आदत को कम करना चाहते थे और आखिरकार वो इसमें सफल भी हो गए हैं. एक इवेंट में उन्होंने बयाया कि मैंने स्मोकिंग कम कर दी है.

Advertisement
शाहरुख खान शाहरुख खान

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 01 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 5:35 PM IST

शाहरुख खान कई सालों से अपनी स्मोकिंग की आदत को कम करना चाहते थे और आखिरकार वो इसमें सफल भी हो गए हैं. एक इवेंट में उन्होंने बयाया कि मैंने स्मोकिंग कम कर दी है.

उन्होंने कहा कि वो आजकल सारी फिल्में देख रहे हैं, जो वो कुछ दिनों से देख नहीं पाए थे. इससे उनकी स्मोकिंग से दूर रहने में मदद मिलती है.

Advertisement

उन्होंने कहा- मैंने लिपस्टिक अंडर माय बुर्का देखी. मैंने आनंद एल राय की बड़े टाइटल वाली फिल्म भी देखी- शुभ मंगल सावधान, उसके बाद मैंने दंगल देखी. यह पिछले साल रिलीज हुई थी, लेकिन मैंने इस साल देखी. मैंने एक था टाइगर भी देखी. मेरा मतलब है टाइगर जिंदा है. बरेली की बर्फी भी स्वीट थी.

शाहरुख के फैंस के लिए यह अच्छी खबर है कि उन्होंने सिगरेट पीना कम कर दिया है.

फिल्मों की बात करें तो वो आनंद एल राय की फिल्म में काम कर रहे हैं, जिसकी टाइटल का ऐलान 1 जनवरी को होगा. फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement