भंसाली ने किया कंफर्म, शाहरुख खान की देवदास 3D में फिर होगी रिलीज

शाहरुख खान-ऐश्वर्या राय बच्चन और माधुरी दीक्षित स्टारर 'देवदास' एक बार फिर रिलीज की जा रही है और इस बार फिल्म 3D में रिलीज होगी.

Advertisement
फिल्म देवदास में शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय बच्चन फिल्म देवदास में शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय बच्चन

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 11 जून 2017,
  • अपडेटेड 12:19 AM IST

शाहरुख खान-ऐश्वर्या राय बच्चन और माधुरी दीक्षित स्टारर 'देवदास' एक बार फिर रिलीज की जा रही है. डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने खुद इस बात को कंफर्म किया है. इस बार यह फिल्म 3D में रिलीज की जाएगी.

एक सूत्र के हवाले से डीएनए ने लिखा, 3D को दुनिया भर में बहुत पसंद किया जाता है. 'देवदास' के सहारे हम इंटरनेशनल 3D मार्केट में अपनी पकड़ बनाना चाहते हैं, जो 'बाहुबली' ने मिस कर दिया.

Advertisement


बता दें कि शाहरुख खान और संजय लीला भंसाली की जोड़ी कवि साहिर लुधियानवी की बायोपिक से फिर लौट रही है.

इसके अलावा शाहरुख की अनुष्का शर्मा के साथ 'जब हैरी मेट सेजल' भी अगस्त में आने वाली है. वहीं भंसाली अपनी फिल्म 'पद्मावती' की शूटिंग में बिजी हैं, जिसमें शाहिद कपूर, रणवीर सिहं और दीपिका पादुकोण हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »