शाहरुख खान की Zero पर बढ़ा बवाल, निर्माताओं को हटाना पड़ा ये सीन

शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म जीरो 21 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है. फिल्म का निर्देशन आनंद एल. राय ने किया है.

Advertisement
जीरो का पोस्टर जीरो का पोस्टर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 दिसंबर 2018,
  • अपडेटेड 7:53 PM IST

सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म जीरो 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म में शाहरुख एक बौने शख्स का किरदार निभा रहे हैं और इसमें अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ फीमेल लीड रोल में हैं. फिल्म के एक पोस्टर की वजह से यह रिलीज से पहले ही विवादों में फंस गई थी लेकिन अब खबर है कि मेकर्स ने अब उस सीन को हटा लिया है.

Advertisement

फिल्म के एक सीन में शाहरुख खान को अंडरगारमेंट्स पहने और गले में नोटों की माला व कृपाण लटकाए दिखाय गया था. इसी सीन पर बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दी गई थी. इस याचिका के जवाब में बुधवार को फिल्म के मेकर्स ने एक हलफनामा दिया जिसमें बताया गया कि जिस सीन को लेकर आपत्ति जताई गई थी उसे मेकर्स ने हटा दिया है.

फिल्म में अब कृपाण वाला वो सीन नहीं दिखाया जाएगा. रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने कहा, "बावजूद इसके कि फिल्म के पोस्टर में दिखाया गया खंजर कृपाण नहीं था, फिल्म से उस सीन को हटाए जाने के बारे में कदम उठाए गए हैं. तकनीक और विजुअल इफैक्ट्स की मदद से उस हथियार को हटा दिया गया है और वहां पर एक तलवार टांग दी गई है.

क्या था मामला?

Advertisement

नंबवर में बॉम्बे हाई कोर्ट में और फिल्म के मेकर्स के खिलाफ एक याचिका दी गई थी, जिसमें सिख समुदाय की भावनाएं आहत करने की बात कही गई थी. यह याचिका अमृतपाल सिंह खालसा द्वारा दी गई थी, जिसमें दृश्यों को हटाने की मांग की गई थी. बता दें कि इस फिल्म का प्रोडक्शन की पत्नी गौरी खान कर रही हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »