दिल्ली मेट्रो की मुरीद हुईं शबाना आजमी, सफर के बाद तारीफ

एक्ट्रेस शबाना आजमी ने दिल्ली मेट्रो में सफर किया. ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने जमकर तारीफ भी की.

Advertisement
शबाना आजमी शबाना आजमी

हंसा कोरंगा

  • नई दिल्ली,
  • 06 जून 2018,
  • अपडेटेड 6:18 PM IST

अपने शानदार अभिनय के लिए  मशहूर शबाना आजमी हाल ही में एक जरूरी काम के सिलसिले में दिल्ली पहुंचीं. इस दौरान उन्होंने दिल्ली मेट्रो में सफर भी किया. ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने जमकर तारीफ की. शबाना ने दिल्ली मेट्रो के एयरपोर्ट रूट पर यात्रा की.

मेट्रो में यात्रा की फोटो शेयर करते हुए शबाना ने लिखा '' एयरपोर्ट से शिवाजी स्टेडियम के लिए दिल्ली मेट्रो में सफर. मेरा बस चले तो मैं इसी रूट पर सफर करती रहूं.''

Advertisement

शबाना आजमी को दिल्ली मेट्रो इस कदर पसंद आई कि काम खत्म होने के बाद वापस जाते हुए फिर से वो इस बात का जिक्र करना नहीं भूलीं. शबाना ने वापसी की फोटो डाल लिखा ''अप्वाइंटमेंट खत्म, 4 बजे की फ्लाइट पकड़ने के लिए वापस एयरपोर्ट जाते हुए. दिल्ली मेट्रो जिंदाबाद. ''

दिल्ली मेट्रो का एयरपोर्ट रूट एक्सप्रेस रूट के तौर पर जाना जाता है. यह मेट्रो रूट खास तौर से एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए बनाया गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement