स्विट्जरलैंड में रणवीर सिंह के पहचान से अंजान रहे ये एशियन कपल

रणवीर सिंह की स्टारडम किसी से छुपी नहीं है लेकिन स्विट्जरलैंड में एक एशियन कपल रणवीर को पहचान नहीं पाए. रणवीर ने उनकी एक तस्वीर भी खींची लेकिन उन्हें यह पता ही नहीं था कि एक सुपरस्टार उनकी तस्वीर ले रहा है.

Advertisement
रणवीर सिंह और एशियन कपल, जिसकी तस्वीर रणवीर सिंह ने ली थी रणवीर सिंह और एशियन कपल, जिसकी तस्वीर रणवीर सिंह ने ली थी

दीपिका शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 15 अगस्त 2016,
  • अपडेटेड 2:48 PM IST

रणवीर सिंह फिलहाल स्विट्जरलैंड में अपनी छुट्टियां एन्जॉय कर रहे हैं. रणवीर की इंस्टाग्राम पोस्ट को देखकर आप समझ जाएंगे कि वो वहां के खूबसूरत नजारों का कैसे लुत्फ उठा रहे हैं.

लेकिन क्या आपको पता है वहां एक एशियन कपल को पहचान नहीं पाए. दरअसल उस कपल ने रणवीर को उनकी एक तस्वीर क्लिक करने को कहा लेकिन उन्हें यह नहीं पता था कि उनकी तस्वीर एक सुपरस्टार ने खींची है.

Advertisement

इंस्टाग्राम यूजर boram.han.lovely ने रणवीर सिंह को तस्वीर खींचने के लिए धन्यवाद कहा है. उन्होंने कैप्शन दिया है, 'रणवीर सिंह ने हमारी तस्वीर ली. हमें नहीं पता चला कि वो एक हैं.'

 

इसी बीच रणवीर भारत में अपने रणवीर चिंग वाले ऐड के लिए सुर्खिंया बटोर रहे हैं. इस ऐड को ने डायरेक्ट किया है. 'चिंग सीक्रेट नूडल्स' के ऐड में रणवीर के साथ तमन्ना भी हैं.

फिल्मों की बात करें तो रणवीर और वाणी कपूर स्टारर 'बेफिक्रे' इस साल 9 दिसम्बर को रिलीज होगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »