'संजू' देखने के बाद भावुक हुए संजय दत्त, 20 मिनट तक रोते रहे

संजय दत्त ने इंडिया टुडे टेलीविजन से खास बातचीत में बताया कि उन्हें फिल्म संजू कैसी लगी.

Advertisement
संजय दत्त संजय दत्त

हंसा कोरंगा

  • नई दिल्ली,
  • 13 जुलाई 2018,
  • अपडेटेड 8:21 AM IST

संजय दत्त ने फिल्म संजू रिलीज होने के बाद इंडिया टुडे टेलीविजन के लिए राहुल कंवल को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में पहली बार बताया कि उन्हें फिल्म कैसी लगी.

उन्होंने कहा, ''अपनी जर्नी को मूवी के जरिए दोबारा से देखना मेरे लिए मुश्किल था. मैंने काफी देर तक अपने इमोशन को कंट्रोल किया. जब मूवी खत्म हुई तो मैं खुद को रोक नहीं पाया. मैं बहुत रोया. मुझे यकीन नहीं हुआ कि ये मेरी बायोपिक है. मैं फिल्म खत्म होने के बाद विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी के गले लगकर 20 मिनट तक खूब रोया.''

Advertisement

इमेज मेकओवर के लिए कोई 30-40 करोड़ नहीं खर्च करेगा

संजय दत्त ने उन आरोपों के जवाब भी दिए, जिनमें कहा जा रहा है कि राजकुमार हिरानी ने उनकी छवि बदलने के लिए संजू बनाई. संजय दत्त ने कहा कि कोई किसी की छवि बदलने के लिए 30-40 करोड़ रुपए खर्च नहीं करेगा. मैंने सच्चाई बताई है, जिसे भारत ने स्वीकारा है. लोगों ने मेरी जिंदगी की गलतियों से सीखा है.

अपने किए का भुगत चुका हूं: संजय दत्त

संजय दत्त ने कबूल किया कि AK-56 को अपने पास रखना भूल थी. जब संजय दत्त से पूछा गया कि राइफल को पास रखते हुए उनके जहन में क्या चल रहा था और उन्हें क्यों असॉल्ट राइफल की जरूरत महसूस हुई थी, तो उन्होंने कहा, 'ये गलती थी. मैं ये नहीं कह रहा कि मैंने सही काम किया था. मैं अपने किए का भुगत चुका हूं.'

Advertisement

हिरानी को मान्यता ने दी थी संजू बनाने की सलाह

संजय दत्त ने एक अन्य इंटरव्यू में कहा कि दरअसल राजकुमार हिरानी को संजू पर फिल्म बनाने की सलाह उनकी पत्नी मान्यता ने दी थी. उन्होंने हिरानी को संजू की जिंदगी से जुड़े 2-3 हादसे बताए तो वे सुनकर आवाक रह गए. इसके बाद उन्होंने फिल्म बनाने का फैसला लिया.

संजय दत्त की जिंदगी में खास ये दो महिलाएं

संजय ने बताया कि उनकी जिंदगी में दो महिलाओं की बड़ी भूमिका है. एक उनकी मां और दूसरी उनकी पत्नी मान्यता दत्त. संजय ने कहा कि जब वे जेल में थे, तब उनकी पत्नी ने काफी जिम्मेदारी से बच्चों को संभाला और उन्हें भी भरोसा दिया कि सब कुछ ठीक होगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »