कटरीना का नाम लेकर सलमान के फैंस ने यूलिया को किया हैरेस

सलमान खान के फैंस उनकी गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर को हैरेस कर रहे हैं. खबरों की मानें को सलमान और कटरीना ऑस्ट्रिया में फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग कर रहे हैं और इसी वजह से यूलिया को ट्विटर पर ट्रोल किया जा रहा है.

Advertisement
सलमान खान और यूलिया वैंतूर सलमान खान और यूलिया वैंतूर

विजय रावत

  • ,
  • 18 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 5:25 PM IST

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान का नाम यूं तो अब तक बहुत लड़कियों के साथ जुड़ चुका है लेकिन अब पिछले काफी समय से उनका नाम रोमानिया का मॉडल यूलिया वंतूर के साथ जोड़ा जा रहा है. अब के फैंस यूलिया को हैरेस कर रहे हैं. खबरों की मानें को सलमान और कटरीना ऑस्ट्रिया में फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग कर रहे हैं और इसी वजह से यूलिया को ट्विटर पर ट्रोल किया जा रहा है.

Advertisement



डीएनए की खबर के मुताबिक सलमान खान के फैंस यूलिया के हैरेस करते हुए ट्वीट कर कह रहे हैं कि साथ काम करते हुए सलमान और कटरीना एक बार फिर से साथ आ जाएंगे. इन सबसे परेशान यूलिया ट्विटर पर इन यूजर्स को ब्लॉक कर रही हैं. बता दें कि कुछ साल पहले तक सलमान और कटरीना एक दूसरे को डेट कर रहे थे लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया. इसके बाद कैटरीना का नाम अभिनेता रणबीर कपूर के साथ तो सलमान का नाम से के साथ जुड़ने लगा.


यूलिया को कई बार उनके परिवार के साथ भी देखा गया है. इसके अलावा जहां भी अपनी फिल्म की शूटिंग करते हैं या किसी पार्टी में जाते हैं वहां उनके साथ यूलिया मिल ही जाती हैं. लेकिन 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग के लिए यूलिया ऑस्ट्रिया नहीं पहुंची हैं जिसके बाद सलमान के फैंस का कहना है कि जानबूझकर यूलिया को वहां आने से रोका गया है.

Advertisement

खबरों के मुताबिक यूलिया वहां प्रतिकूल मौसम की वजह से नहीं गई हैं और मौसम ठीक होते ही वो सलमान के पास पहुंच जाएंगी. बता दें कि यह फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एक था टाइगर' का सीक्वल है. माना जा रहा है कि फिल्म इसी साल दिसंबर में रिलीज होगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement