ट्यूबलाइट के टीजर ने बनाया रिकॉर्ड, एक दिन में 70 लाख बार देखा गया

सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' के टीजर ने एक दिन में सबसे ज्यादा बाद देखे जाने वाले टीजर का रिकॉर्ड बना लिया है.

Advertisement
सलमान खान सलमान खान

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 05 मई 2017,
  • अपडेटेड 12:03 AM IST

सलमान खान की आने वाली फिल्म 'ट्यूबलाइट' के टीजर का लोगों को बहुत दिनों से इंतजार था. फैंस का इंतजार गुरुवार को खत्म भी हो गया.

बता दें कि फिल्म के टीजर ने एक दिन में सबसे ज्यादा बार देखा जाने वाला टीजर का रिकॉर्ड भी बना लिया है. सलमान खान का क्रेज लोगों में इतना है कि 24 घंटे में टीजर को 70 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है.

Advertisement


टीजर ने सिर्फ सबसे ज्यादा बार देखे जाने वाले टीजर का ही नहीं बल्कि एक दिन में सबसे ज्यादा लाइक्स मिलने का भी रिकॉर्ड बना लिया है. टीजर को 2 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.

ट्विटर पर #TubelightMostLikedBWTeaser ट्रेंड भी करने लगा. सलमान के फैंस ने बहुत सारे ट्वीट्स भी किए हैं.

बता दें कि फिल्म इस साल ईद पर रिलीज होगी. निर्देशक कबीर खान के साथ सलमान खान की ये तीसरी फिल्म है. इससे पहले ये दोनों 'एक था टाइगर' और 'बजरंगी भाईजान' जैसी रिकॉर्ड तोड़ फिल्में दे चुके हैं. इस फिल्म से भी दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »