मौनी रॉय और सलमान खान के इस वीडियो को देखकर आप भी शरमा जाएंगे...
हाल ही में कलर्स की नागिन मौनी रॉय और बिग बॉस के होस्ट सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है. यकीन मानिए इन दोनों का ये वीडियो देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे...
Advertisement
सलमान खान और मौनी रॅाय
वन्दना यादव
नई दिल्ली,
13 जून 2017,
अपडेटेड 4:45 PM IST
इन दिनों सोनी टीवी के आने वाले शो 'सुपर नाइट विद ट्यूबलाइट' की तैयारी जोरों से चल रही है जिसमें सलमान खान जैसे कई जाने माने बॅालीवुड एक्टर और छोटे पर्दे के स्टार्स हिस्सा लेने वाले हैं. साथ ही इसी शो से सुनील ग्रोवर सोनी टीवी पर अपने आने वाले नए कॅामेडी शो का भी प्रमोशन करेंगे.
फिलहाल इस 2 घंटे के लाइव शो में अभी कुछ दिन बाकी हैं. पर इन दिनों इस शो से जुड़ी पर्दे के पीछे की मस्ती चालू हैं. वैसे भी शो की रिहर्सल में अगर हमारे भाईजान शामिल होंगे तो मस्ती तो होनी ही है. ऐसी ही कुछ मस्ती सलमान ने इस वीडियो में भी कर डाली जिसे देख मौनी शर्म से लाल हो गईं.
Advertisement
इस हरकत ने मौनी को कर डाला शर्म से लाल...
दअरसल 'सुपर नाइट विद टयूबलाइट' के शो की रिहर्सल के दौरान मौनी को एक यूनिट मेंबर ने सलमान के साथ डांस करने को कहा, इस बात पर जैसे ही मौनी मना करके पलटी, सलमान उनके बिलकुल नजदीक खड़े थे तो होना क्या था हमारी नागिन झट से हमारे
दबंग खान से जा टकराईं. इसके बाद तो मौनी का चेहरा ही हर चीज बयां कर गया.
सलमान है हर लड़की के सुलतान
बाद में मौनी को समझ आया कि सलमान उनके साथ मस्ती कर रहे थे. पर जो भी हो सलमान की इन्हीं क्यूट और लविंग हरकतों की
वजह से लड़कियां उनपर फिदा हैं.
बता दें इन दिनों मौनी कलर्स टीवी के सीरियल 'नागिन 2' में काम कर रही हैं वहीं सलमान अपनी आने वाली फिल्म 'ट्यूबलाइट' के
प्रमोशन में बिजी हैं. साथ ही जल्द ही सलमान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' भी इसी क्रिसमस बॅाक्स ऑफिस पर दस्तक देगी.
वन्दना यादव