सलमान ने जेल में मान ली आसाराम की बात, अब कभी नहीं करेंगे ये काम

सलमान खान गुरुवार से जोधपुर के सेंट्रल जेल में बंद थे. उन्हें आसाराम के साथ बैरक नंबर 2 में रखा गया था. जेल में सलमान और आसाराम की बात हुई और सलमान ने आसाराम की एक बात मान ली है.

Advertisement
सलमान खान (फाइल फोटो) सलमान खान (फाइल फोटो)

स्वाति पांडे

  • जोधपुर,
  • 07 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 12:55 PM IST

सलमान खान गुरुवार से जोधपुर के सेंट्रल जेल में बंद थे. उन्हें आसाराम के साथ बैरक नंबर 2 में रखा गया था. जेल में सलमान और आसाराम की बात हुई और सलमान ने आसाराम की एक बात मान ली है.

आसाराम ने बताया कि उन्होंने सलमान को कहा कि आप सिगरेट पीना छोड़ दीजिए. इस पर सलमान ने कहा कि वो अब कभी सिगरेट नहीं पीएंगे. सलमान की जमानत के सवाल पर आसाराम ने कहा है कि सबको बाहर आना चाहिए.

Advertisement

आपको बता दें कि सलमान को जमानत मिल गई है और वो मुंबई में अपने घर भी पहुंच गए हैं. वहीं आसाराम के भाग्य का फैसला अब 25 अप्रैल को होगा.

गौरतलब है कि काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर के सेशन कोर्ट ने सलमान को 5 साल की सजा सुनाई थी. कोर्ट ने बाकी आरोपियों सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे, नीलम कोठारी को बरी कर दिया था. यह घटना 20 साल पुरानी है. सलमान पर साल 1998 में जोधपुर में 'हम साथ-साथ' हैं की शूटिंग के दौरान काला हिरण के शिकार का आरोप हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement