एक्सिडेंट में हुई इस एक्टर के भाई की मौत, चिता को अग्न‍ि देने नहीं गया परिवार

हाल ही में एक्स‍िडेंट में मशहूर एक्टर रवि तेजा के भाई की डेथ हो गई थी. लेकिन वह उनके अंतिम संस्कार पर नहीं गए. वजह वाकई चौंकाने वाली है...

Advertisement
Ravi Teja and Bharat Raj Ravi Teja and Bharat Raj

मेधा चावला

  • नई दिल्ली,
  • 26 जून 2017,
  • अपडेटेड 10:29 AM IST

साउथ के मशहूर एक्टर रवि तेजा के भाई भरत राज की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. शनिवार की रात को उनकी कार हैदराबाद के आउटर रिंग रोड पर एक ट्रक से टकरा गई थी.

ट्रक सड़क पर खड़ा था और कार की स्पीड इतनी थी कि टक्कर के बाद घटनास्थल पर ही रवि तेजा के भाई की डेथ हो गई. इसके बाद उनका अंतिम संस्कार आनन-फानन में कर दिया गया. लेकिन हैरानी की बात ये है कि रवि तेजा इस मौके पर मौजूद ही नहीं थे.

Advertisement


बॉलीवुडलाइफ की एक खबर के अनुसार, शहर में होने के बावजूद रवि तेजा और उनके परिवार से कोई भी भरत को अंतिम श्रद्धांजलि देने नहीं पहुंचा था. दरअसल, पूरा परिवार इस घटना से इतने शॉक में था कि उनको कुछ समझ ही नहीं आया. अंतिम संस्कार के लिए बस रवि के छोटे भाई रघु ही पहुंचे थे.


भरत भी थे एक्टर
बी भरत राज 45 साल के थे. पुलिस घटनास्थल पर 5-6 मिनट के भीतर ही पहुंच गई थी. भरत की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी. कार इतनी बुरी तरह नष्ट हुई थी कि शव को कार से बाहर निकालने में पुलिस को 45 मिनट का समय लग गया. भरत की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए ओसमानिया जनरल हॉस्पिटल ले जाया गया.

राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर एम महेश ने कहा, हमें अभी पता लगाना है कि वो नशे में थे या नहीं. लेकिन वो तेज गति में गाड़ी चला रहे थे, जिसकी वजह से उनकी मौत हुई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, लॉरी ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई है.

Advertisement

रवि तेजा की तरह भरत भी एक्टर थे और उन्होंने 'आ मुगुरू' और 'जंप जीलानी' जैसी फिल्मों में काम किया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »