BB: रश्मि देसाई को शो 'दिल से दिल तक' से निकलवाना चाहते थे सिद्धार्थ शुक्ला!

रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला का हेट रिलेशनशिप सुर्खियों में बना हुआ है. बुधवार के एपिसोड में रश्मि देसाई ने सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है.

Advertisement
रश्मि देसाई, सिद्धार्थ शुक्ला रश्मि देसाई, सिद्धार्थ शुक्ला

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 अक्टूबर 2019,
  • अपडेटेड 9:19 AM IST

बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला का हेट रिलेशनशिप सुर्खियों में बना हुआ है. पहले दिन से शो में रश्मि-सिद्धार्थ एक-दूसरे से झगड़ते नजर आ रहे हैं. दोनों टीवी शो दिल से दिल तक में साथ काम कर चुके हैं. तब भी उनके बीच लड़ाई की खबरें थीं. बुधवार के एपिसोड में रश्मि देसाई ने सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है.

Advertisement

देवोलीना भट्टाचार्जी, सिद्धार्थ डे और रश्मि देसाई आपस में बातचीत कर रहे थे. तभी रश्मि ने बताया कि सिद्धार्थ शुक्ला चाहते थे कि मुझे टीवी शो दिल से दिल तक से रिप्लेस किया जाए. रश्मि ने कहा- मेकर्स शुक्ला से नाखुश थे इसलिए उन्होंने सिद्धार्थ को रिप्लेस कर दिया था. बाद में मैंने शो छोड़ने का फैसला किया और इसके बाद शो ऑफएयर हो गया था.

दूसरी तरफ आरती सिंह और सिद्धार्थ शुक्ला वॉशरूम में बातचीत करते हैं, जहां आरती एक्टर से कहती हैं कि वे देवोलीना को रश्मि के बारे में बता दें. लेकिन सिद्धार्थ शुक्ला इसके लिए मना कर देते हैं. तभी दोनों को एहसास होता है कि रश्मि वॉशरूम एरिया में थीं. शो में सिद्धार्थ शुक्ला सभी के निशाने पर आ गए हैं.

पहले सिद्धार्थ शुक्ला और देवोलीना भट्टाचार्जी के बीच अच्छी दोस्ती थी. लेकिन अब और देवोलीना के बीच रिश्ते बदल गए हैं. दोनों को आपस में लड़ते झगड़ते देखा जा रहा है. बुधवार के एपिसोड में देवोलीना ने सिद्धार्थ शुक्ला पर घर को बांटने का आरोप लगाया.

Advertisement

रश्मि को कमीनी कहने पर ट्रोल सिद्धार्थ शुक्ला

बिग बॉस में सिद्धार्थ शुक्ला को बोलने पर ट्रोल किया जा रहा है. पहले उन्होंने माहिरा के चेहरे की तुलना उनके जूतों से की. फिर गुस्से में उन्होंने रश्मि देसाई को कमीनी कह डाला. सोशल मीडिया पर यूजर्स सिद्धार्थ की आलोचना कर रहे हैं. अब देखना होगा कि वीकेंड के वार में सलमान खान इस पर कैसे रिएक्ट करते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement