सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी के पल और भी मजेदार तब बन गए जब रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर ने दुल्हन सोनम के लिए एक खास गाना गाया. रणवीर और अर्जुन सोनम के लिए उनकी फिल्म दिल्ली 6 के गाने मसक्कली गाते हुए नजर आ रहे हैं.
अर्जुन कपूर ने बहन सोनम के लिए रणवीर के साथ मिलकर शानदार अंदाज में सोनम के लिए गाना गाया. रणवीर अपने उसी एर्नेजेटिक अंदाज में इस गाने को गाते नजर आए. अर्जुन कपूर और रणवीर की इस जुगलबंदी ने यकीनन सोनम के चेहरे पर लंबी मुस्कान बिखेर दी होगी.
सोनम की शादी को लेकर पूरा कपूर खानदान उत्साहित नजर आया. समारोह में रणवीर की एंट्री ने शादी के माहौल को और खुशनुमा कर दिया. ना सिर्फ कपूर खानदान खुद सोनम भी अपनी शादी के हर पल को शानदार अंदाज में एंजॉय करती नजर आईं. जयमाला वीडियो में भी सोनम और आंनद की क्यूट केमिस्ट्री के वीडियोज इंटरनेट पर छाए हुए हैं.
पूजा बजाज