ट्रोलिंग से परेशान होती हैं प्रियंका, बताए यूजर्स के सबसे बुरे कमेंट

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार सोशल मीडिया की ट्रोलिंग को लेकर साझा किया अपना अनुभव. बताया यूजर्स के किन कमेंट्स से हुई थीं परेशान.

Advertisement
प्रियंका चोपड़ा प्रियंका चोपड़ा

हंसा कोरंगा

  • नई दिल्ली,
  • 27 नवंबर 2018,
  • अपडेटेड 3:10 PM IST

प्रियंका चोपड़ा ने फेसबुक इवेंट ''सोशल फॉर गुड'' में लाइव के दौरान सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर बातचीत की. उन्होंने ये भी कबूला कि ट्रोलिंग से फर्क पड़ता है. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर उन ट्रोल्स का खुलासा कि जिनके कमेंट्स ने उन्हें आहत किया. बता दें कि पहली बार प्रियंका किसी मकसद के लिए सोशल मीडिया पर इतनी देर लाइव हैं. 

Advertisement

प्रियंका ने कहा, ''एक बार मैंने अपने डॉग, डायना के साथ फोटो पोस्ट की थी. इसपर लोगों ने कहा, तुम अमेरिकन हो गई हो. मेरी एक candid सेल्फी पर एक यूजर ने लिखा, तुम ओवरकुक टोमेटो की तरह दिख रही हो.''

''सबसे बुरा मुझे तब लगा जब मेरे पिता की एनिवर्सरी पर भी लोगों ने मुझे ट्रोल किया. मेरी फोटो पर कमेंट कर लिखा कि मैं पब्लिसिटी चाहती हूं. ये मेरे लिए एक सदमे की तरह था. लोगों के ऐसे कमेंट्स ठेस पहुंचाते हैं.''

प्रियंका का मानना है कि ट्रोलिंग एक सोशल प्रॉब्लम है. क्यों हम बुरे कमेंट्स को ही फॉलो करते हैं? अच्छे कमेंट्स को क्यों इग्नोर कर देते हैं? साइबर ट्रोलिंग पर हुए इस डिस्कशन में सिंगर अरमान मलिक, एक्ट्रेस रिचा चड्ढा भी शामिल थे.

दूसरी तरफ, प्रियंका के पर्सनल लाइफ की बात करें तो अगले महीने उनकी निक जोनस की शादी होने वाली है.  2 दिसंबर को एक्ट्रेस निक संग जोधपुर के उम्मेद भवन में शादी करेंगी. शादी के फंक्शन 29 नवंबर से शुरू होंगे. उम्मेद भवन में 29 नवंबर से 3 दिसंबर तक देसी गर्ल की शादी की रस्में चलेंगी.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement