Google सर्च में टॉप पर पहुंची वायरल एक्ट्रेस, सनी लियोनी और दीपिका को दी मात

सोशल मीडिया में छाई मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर लगातार चर्चाओं में बनी हुई है. उन्होंने गूगल सर्च पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली वाली एक्ट्रेस सनी लियोनी को मात दे दी है.

Advertisement
सनी लियोनी, दीपिका पादुकोण, प्रि‍या प्रकाश सनी लियोनी, दीपिका पादुकोण, प्रि‍या प्रकाश

ऋचा मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 13 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 5:29 PM IST

सोशल मीडिया में छाई मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर लगातार चर्चाओं में बनी हुई हैं. उन्होंने गूगल सर्च पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली वाली एक्ट्रेस सनी लियोनी, आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ जैसी बड़ी एक्ट्रेस को पछाड़ दिया है. 24 घंटों में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने के बाद प्रिया गूगल पर सर्च के मामले में नंबर 1 हो गई हैं. सर्च के मुताबिक 'प्रि‍या प्रकाश' कीवर्ड को सबसे ज्यादा लोगों ने देखा है.

Advertisement

प्रिया को इंस्टाग्राम पर एक दिन में 6 लाख से भी ज्यादा लोगों ने फॉलो किया है. इसके साथ ही प्रिया प्रकाश ने काइली जेनर और क्रिस्टियानो रोनाल्डो जैसी हस्तियों की बराबरी पर पहुंच गईं हैं. इन दोनों हस्तियों के नाम पर एक दिन में इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोवर्स पाने का रिकॉ़र्ड है. बता दें कि अमेरिकी मॉडल और टीवी पर्सनलटी काइली जेनर को एक दिन में 8 लाख से ज्यादा और फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को एक दिन में साढे 6 लाख लोगों ने इंस्टाग्राम पर फॉलो किया था.

सोशल मीडिया के जरिए रातों-रात स्टार बनी प्रिया केरल के त्रिसूर शहर की रहने वाली हैं. अपनी अपकमिंग मलयालम फिल्म में प्रिया के गाने की एक क्लिप वायरल हो गई थी. ये क्लिप मलयालम फिल्म ‘उरु आदर लव’ के गाने ‘मानिक्य मलाराया पूवी’ से ली गई है. प्रिया की ये डेब्यू फिल्म है. यह फिल्म 3 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement