आज का दिन बॉलीवुड के नाम रहा. एक तरफ जहां नेशनल अवॉर्ड की घोषणा हुई जिसमें तमाम बड़े पुरस्कार बॉलीवुड की फिल्मों को मिले. वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड जगत की तमाम हस्तियों को एक समारोह में पद्म पुरस्कारों से नवाजा गया.
ने सोमवार को से विभिन्न क्षेत्रों की 56 हस्तियों को सम्मानित किया. इनमें बाॅलीवुड से अनुपम खेर, अजय देवगन और प्रियंका चोपड़ा के नाम शामिल थे.
सिनेमा जगत में अहम योगदान देने के लिए के अलावा फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर और एस.एस. राजमौली को पद्म श्री पुरस्कार से नवाजा गया. इनके अलावा गुलाबो सपेरा, मालिनी अवस्थी और प्रतिभा प्रहलाद को भी पद्म श्री पुरस्कार दिया गया.
बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर, राम सुतार, गायक उदित नारायण को पद्म भूषण से नवाजा गया.
इसी तरह से प्रियंका चोपड़ा, मधुर भंडारकर, अजय देवगन, दीपिका कुमारी और मोहम्मद इम्तियाज कुरैशी सहित 43 हस्तियों को सम्मानित किया जा रहा है. इनके अलावा गुलाबो सपेरा, मालिनी अवस्थी और प्रतिभा प्रहलाद को भी पद्म श्री पुरस्कार दिया जा रहा है.
आपको बता दें कि सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 112 मशहूर हस्तियों के लिए पद्म पुरस्कारों की घोषणा की थी.
दीपिका शर्मा