श्रीदेवी के नाम होगा मुंबई का ये फ्लाईओवर! लोगों ने जताई आपत्ति

 श्रीदेवी के नाम मुंबई के अंधेरी स्थित एक फ्लाईओवर किए जाने की प्लानिंग है. लेकिन लोगों ने आपत्ति जता दी है. जानते हैं क्या है पूरा मामला

Advertisement
श्रीदेवी श्रीदेवी

हंसा कोरंगा

  • नई दिल्ली,
  • 20 जून 2018,
  • अपडेटेड 3:07 PM IST

दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी के नाम मुंबई के अंधेरी स्थित एक फ्लाईओवर किए जाने की प्लानिंग चल रही है. लेकिन इस बात पर लोगों ने आपत्ति जताई है. जानते हैं क्या है पूरा मामला...

खबरों के मुताबिक, बीजेपी कॉर्पोरेटर योगीराज दाभाडकर ने मेयर को लेटर लिखकर श्रीदेवी के नाम पर फ्लाईओवर का नाम रखने की मांग की है. वे चाहते हैं कि मुंबई के अंधेरी लोखंडवाला कॉम्पलेक्स के पास स्थित मोगरा नाले वाले फ्लाईओवर का नाम श्रीदेवी के ऊपर रखा जाए.

Advertisement

बीजेपी कॉर्पोरेटर योगीराज की मांग है कि श्रीदेवी की याद में इस फ्लाईओवर का नाम श्रीदेवी उड़ानपूल रखा जाए. बता दें, योगीराज पश्चिमी वॉर्ड समिति के चेयरेमैन हैं.

इस मांग के पूरी होने के पीछे अड़चन भी पैदा हो गई है. खबर है कि इलाके के लोगों को जैसे ही ये खबर पता चली कि उन्होंने आपत्ति जता दी है. लोगों का कहना है कि फ्लाईओवर को छोड़ किसी रोड या चौक को श्रीदेवी का नाम दिया जा सकता है.

बता दें, इस साल फरवरी में श्रीदेवी ने दुबई में आखिरी सांस ली थी. वे दुबई अपने भतीजे मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने गई थीं. होटल के बाथटब में डूबने से एक्ट्रेस की मौत हो गई थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »