रजनीकांत की 'काला' के बाद अब पंजाबी फिल्म में दिखेंगे पंकज त्रिपाठी

रिपोर्ट्स के मुताबिक पंकज क्षेत्रीय फिल्मों में अपनी पैठ बढ़ा रहे हैं. उनकी नज़ारे पंजाबी सिनेमा पर भी हैं. वो विजय कुमार अरोड़ा निर्देशित फिल्म 'हरजीता' से पंजाबी सिनेमा में डेब्यू करेंगे.

Advertisement
पंकज त्रिपाठी पंकज त्रिपाठी

अनुज कुमार शुक्ला

  • नई दिल्ली,
  • 12 मई 2018,
  • अपडेटेड 11:01 AM IST

बॉलीवुड में छोटी-छोटी भूमिकाओं से करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता पंकज त्रिपाठी अब बॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं. वो हिंदी फिल्मों के अलावा रीजनल सिनेमा में भी काम कर रहे हैं. जल्द रिलीज होने वाली रजनीकांत की फिल्म 'काला' में वो नजर आने वाले हैं. अब खबर हैं कि पंकज पंजाबी सिनेमा में भी महत्वपूर्ण रोल करते दिखेंगे.

आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक पंकज क्षेत्रीय फिल्मों में अपनी पैठ बढ़ा रहे हैं. उनकी नज़ारे पंजाबी सिनेमा पर भी हैं. वो विजय कुमार अरोड़ा निर्देशित फिल्म 'हरजीता' से पंजाबी सिनेमा में डेब्यू करेंगे. यह फिल्म भारतीय हॉकी खिलाड़ी हरजीत सिंह के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने 2016 में पुरुषों के हॉकी जूनियर वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की कप्तानी की थी.

Advertisement

फिल्म में पंकज की भूमिका कोच की है. इस बारे में पंकज ने आईएएनएस से कहा- पंजाबी फिल्म का हिस्सा बनकर मैं बहुत खुश और रोमांचित हूं. मैंने जब 'हरजीता' की स्क्रिप्ट पढ़ी, तो मैं किरदार से खुद को जोड़ने में सफल रहा, क्योंकि मैं पूरी जिंदगी एक खिलाड़ी रहा हूं.

अपने रोल को लेकर पंकज ने बताया, मेरा किरदार वास्तविकता और दिल के बेहद करीब है.

इस फिल्म में पंकज के किरदार का ताल्लुक बिहार से है. बताते चलें कि पंकज त्रिपाठी ने हाल ही में 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में 'न्यूटन' के लिए स्पेशल मेंशन अवॉर्ड हासिल किया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »