फ्रांसेस मैकडोरमंड ने बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर जीता, चोर ले भागा अवॉर्ड

90वें ऑस्कर में बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब जीतने वाली अमेरिकन एक्ट्रेस फ्रांसेस मैकडोरमंड का अवॉर्ड चोरी होने की खबरें हैं. हालांकि बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था.

Advertisement
 फ्रांसेस मैकडोरमंड फ्रांसेस मैकडोरमंड

हंसा कोरंगा

  • नई दिल्ली,
  • 06 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 3:40 PM IST

90वें ऑस्कर में बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब जीतने वाली अमेरिकन एक्ट्रेस फ्रांसेस मैकडोरमंड की खुशी पर उस वक्त गम में बदल गई, जब इवेंट के बाद उनका ऑस्कर अवॉर्ड चोरी हो गया. हालांकि बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अवॉर्ड एक्ट्रेस को वापस दे दिया था.

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लॉस एंजलिस पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है. पुलिस ने 47 साल के टेरी ब्रयांट नामक शख्स को एक्ट्रेस का अवॉर्ड चुराने के आरोप में रविवार को गिरफ्तार किया था.

Advertisement

खबरें हैं कि फ्रांसेस मैकडोरमंड की ऑस्कर ट्रॉफी गवर्नर बॉल से पार्टी के बाद चोरी हुई थी. आरोपी शख्स के पास इवेंट का टिकट था. इस मामले के बारे में अधिक जानकारी सामने नहीं आई है.

कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि जब काफी ढूंढने के बाद भी एक्ट्रेस का अवॉर्ड नहीं मिला तो वे रोने लगीं. लेकिन बाद में उन्हें यह ट्रॉफी मिल गई. बता दें, फ्रांसेस को यह ऑस्कर फिल्म 'थ्री बिलबोर्ड्स' के लिए मिला था. एक्ट्रेस का यह दूसरा ऑस्कर अवॉर्ड है. इससे पहले 1997 में उन्हें फिल्म 'फारगो' के लिए ऑस्कर मिला था.

ऑस्कर समारोह में एक्ट्रेस द्वारा दी गई स्पीच को काफी सराहा गया. अवॉर्ड जीतने के बाद उन्होंने कहा था, मुझे बहुत सम्मानजक महसूस होगा, अगर हर कैटिगरी में नॉमिनेट हुईं फीमेल मेरे साथ खड़ी होंगी. क्योंकि हम सभी के पास बहुत कुछ बताने को है और प्रोजक्ट्स हैं. मेरे पास सभी के लिए 2 शब्द हैं. लेडीज एंड जैंटलमेन: inclusion rider.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »