ट्रोलर्स ने पति अंगद को बताया नेहा का भाई, एक्ट्रेस ने दिया जवाब

नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने 10 मई को दिल्ली के गुरुद्वारा में शादी की थी. शादी के बाद दोनों की तस्वीरें वायरल हो गई हैं. लेकिन जहां फैंस उन्हें शादी की बधाई दे रहे हैं.

Advertisement
अंगद बेदी-नेहा धूप‍िया अंगद बेदी-नेहा धूप‍िया

ऋचा मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 20 मई 2018,
  • अपडेटेड 3:46 PM IST

नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने 10 मई को दिल्ली के गुरुद्वारा में शादी की थी. शादी के बाद दोनों की तस्वीरें वायरल हो गई हैं. लेकिन जहां फैंस उन्हें शादी की बधाई दे रहे हैं. वहीं कई लोग ट्रोल कर रहे हैं. नेहा को कई यूजर्स ने ट्वीट पर लिखा 2 साल छोटा है तुमसे अंगद बेदी... हसबैंड नहीं भाई है तुम्हारा राखी बांधो.

Advertisement

इस ट्वीट का नेहा धूपिया ने करारा जवाब दिया है. उन्होंने लिखा कि सलाह के लिए धन्यवाद दोस्त! अब मुझ पर एक एहसान करो.. मुझे जीने दो.

नेहा धूपिया के पति से पहले सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा भी र‍िसेप्शन में स्नीकर पहनने की वजह से ट्रोल‍िंग का श‍िकार हुए थे. बता दें, अंगद फिलहाल अपकमिंग फिल्म 'सूरमा' में बिजी हैं. पिछले दिनों नेहा की वेडिंग रिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी.रिपोर्ट्स की मानें तो ये रिंग नई नहीं है. ये अंगद के परिवार में एक जेनरेशन के बाद दूसरे जेनरेशन तक बढ़ती रहती है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »